News4All

Latest Online Breaking News

चंडीगढ़/ रंजीत मिश्रा पर विभाग द्वारा की गई एफ. आई.आर हो रद्द : संयुक्त मोर्चा

: न्यूज़ डेस्क :

चंडीगढ़ : कल संयुक्त कर्मचारी मोर्चा यू.टी एंड एम.सी चंडीगढ़ की एक विशेष मीटिंग हुई । कार्यकारिणी की यह मीटिंग कन्वीनर सुखबीर सिंह की अध्यक्षता में हुई । इस मीटिंग में चंडीगढ़ के वर्करों से संबंधित एवं चंडीगढ़ प्रशासन की वर्करों प्रति बेरुखी एवं यूटी पावर मैन यूनियन द्वारा किए जाने वाली हड़ताल एवं संयुक्त कर्मचारी मोर्चा के सूबा कमेटी मेंबर एवं यूटी चंडीगढ़ सबोर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन के प्रधान रणजीत मिश्रा पर शिक्षा विभाग द्वारा की गई गलत पुलिस शिकायत आदि पर विचार विमर्श हुआ।

मीटिंग में निम्नलिखित फैसले लिए गए:-

1. रणजीत मिश्रा पर शिक्षा विभाग द्वारा वर्कर को आत्मदाह करने से बचाने के एवज में उन पर की गई गलत पुलिस शिकायत के संबंध में संयुक्त कर्मचारी मोर्चे की ओर से कड़ा एक्शन लिया जाएगा और इसी संबंध में कल डी ई ओ से मिला जाएगा ।

2. 20 अप्रैल को यूटी पावर मैन यूनियन द्वारा की जाने वाली हड़ताल में संयुक्त कर्मचारी मोर्चा की ओर से बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जाएगा

3. चंडीगढ़ प्रशासन को संयुक्त कर्मचारी मोर्चे की ओर से लगभग 15 दिन पहले चंडीगढ़ के तमाम वर्करों की मांगों को लेकर एक मांग पत्र दिया गया था जिस पर चंडीगढ़ प्रशासन से मीटिंग के लिए टाइम मांगा गया था लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन की लापरवाही एवं वर्करों की मांगों प्रति बेरुखी को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन को एक स्मरण-पत्र देकर वर्करों की मांगों को हल करने के लिए बोला जाएगा अन्यथा चंडीगढ़ में संयुक्त कर्मचारी मोर्चा की ओर से आने वाले समय में मीटिंग करके बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा ।।

कल की इस मीटिंग में मुख्य तौर पर राजेंद्र कुमार, अश्विनी कुमार, बिपिन शेरगिल ,बलविंदर सिंह, रणजीत मिश्रा, रणवीर राणा, रघुवीर चंद, राजाराम वर्मा, धर्मेंद्र सिंह राही, राजेंद्र कटोच आदि शामिल हुए।