News4All

Latest Online Breaking News

अररिया/ प्रभात के नेतृत्व में ग्रामीणों ने दी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि

: न्यूज़ डेस्क :

फारबिसगंज (अररिया) : संविधान निर्माता व भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती प्रखंड के  बापू मिलन मंदिर, अड़राहा में सामाजिक कार्यकर्ता प्रभात यादव की नेतृत्व में मनाई गई। जयंती पर बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता प्रभात यादव ने कहा कि बाबा साहब ने ऊंच-नीच छुआछूत जैसी कुरीतियों का जमकर विरोध किया। उन्होंने इंसान को इंसान के बराबर का दर्जा देने के लिए संविधान में कानून बनाया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।

मौके पर मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता प्रभात यादव के अलावे राजेश यादव, तौकीर आजाद, सदानंद यादव, शंभू यादव, रमेश यादव, पिंटू यादव, पंकज यादव, बबलू ठाकुर, सिंटू कुमार, पंकज कुमार, बिकाश कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे ।