News4All

Latest Online Breaking News

चंडीगढ़/ शिवसेना हिंदुस्तान ने मनाया स्थापना दिवस

✍️ मनोज शर्मा, चंडीगढ़

चंडीगढ़ : हर साल की तरह इस साल भी शिवसेना हिंदुस्तान पार्टी ने स्थापना दिवस 30 मार्च, 2021, दिन मंगलवार को सेक्टर 25 चङीगढ में बड़ी धूमधाम से मनाया। पंजाब राज्य सचिव एवम चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह चौहान के दिशा निर्देश अनुसार वार्ड 5 प्रमुख बलविंदर मलिक और समस्त वॉर्ड इकाई द्वारा हाउस नंबर 459, सेक्टर 25 डी, चंडीगढ़ में स्थापना दिवस कार्यक्रम अयोजित किया गया।

बलविंदर मलिक ने बताया की स्थापना दिवस पर सबसे पहले सुबह 8 बजे पार्टी की उन्नति के लिए हवन यज्ञ किया गया। इसके बाद एक भगवा रैली भी अयोजित की गई और देश भक्ति के रंग में रंगते हुए सांस्कृतिक प्रोग्राम भी अयोजित किया गया। इसके बाद लंगर भी लगाया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए पंजाब राज्य सचिव एवम चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह चौहान ने आज देशभर के शिव सेना हिंदुस्तान के हजारों कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को पार्टी के 18 वे स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी के सक्रिय सहयोग एवं कुर्बानियों के सदका आज पार्टी देश के 18 राज्यों में सक्रिय रुप से काम कर रही है यह सभी तब संभव हो सका जब आपने पार्टी का झंडा लेकर जन-जन में जाने का कार्य किया।

बलविंदर मलिक ने बताया की चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा दी गई कोरोना वायरस निर्देशों का पालन करते हुए स्थापना दिवस मनाया गया ।

इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश महासचिव वरेंद्र सिंह विरदी, चंडोगढ़ उप प्रमुख डा राज कुमार, चंडीगढ़ उप प्रमुख, बुधपाल, चंडीगढ़ प्रचारक सुरिंदर वर्मा, चंडीगढ़ युवा अध्यक्ष अजीत चौहान, चंडीगढ़ युवा उप प्रमुख अमित अटवाल, चंडीगढ़ उप प्रमुख राहुल सक्रवाल चङीगढ संगठन मंत्री गोकुल चंद, चङीगढ कानुनी सलाकार एडवोकेट अशीष बक्शी, धनास से संजय राणा, वार्ड 5 प्रमुख बालविंदर सिंह मलिक, वार्ड प्रभारी कमलेश कुमार, टिंकू, विशाल, साहिल, वार्ड 13 प्रमुख राज कुमार पर्चे, अनिल बिड़ला, मनीष सूद,वाङ नं 24 के उप प्रभारी मुना लाल , चरण सिंह कॉलोनी के प्रमुख अश्रृनी कनौजिया , वार्ड 24 से पूर्णवाशी , उप प्रमुख प्रकाश चंद, सैक्टर 26 से मुकेश,मलोया कॉलोनी के प्रमुख सुखबीर, मोली जागरा ब्लॉक प्रमुख पप्पू लाल, सैक्टर 46 से जसवंत सिंह, सैक्टर 37 से रंधावा, जिरकपुर से राजेश गील, और अन्य पदाधिकारी शामिल थे।