News4All

Latest Online Breaking News

दरभंगा/ भव्य सामारोह करवाकर जल संसाधन एवं सूचना व प्रसारण मंत्री संजय झा का किया गया नागरिक अभिनंदन

‌✍️ हरिमोहन चौधरी, दरभंगा (बिहार)

तारडीह (दरभंगा) : प्रखंड क्षेत्र महथौर पंचायत के पुतई रेज्ड प्लेटफांर्म में शुक्रवार को राज्य के जल संसाधन एवं सुचना व प्रसारण मंत्री संजय झा का नागरिक अभिनंदन  किया गया। मंच संचालन संस्कृत बोर्ड के पूर्व सदस्य अरूण झा एंव प्रो॰ घमेन्द्र कुमर के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया |प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश सिंह के अध्यक्षता मे समारोह आयोजन किया गया| मिथिला के परंपरा अनुसार पाग, चादर से सभी कार्यकर्ता द्वारा मंत्री संजय झा को सम्मानित किया गया|

श्री झा ने कहा कि बिहार के विकास पुरुष के रूप में हमें हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिले हैं| मिथिला के जीत से ही हमने बिहार जीत कि आगाज किए |हर खेत को पांच साल के अंदर सिंचाई का व्यवस्था कि हरसंभव प्रयास किया जाऐगा।

इस सामारोह में वाणेश्वरी न्यास समिति द्वारा मंत्री जी को अभिनंदन पत्र द्वारा सौंपा गया| कार्यक्रम में असरफ हुसैन, ललीता झा, सुलेखा झा, अनुप काश्यप सहित सैकड़ों जनता व कार्यकर्ता  उपस्थित थे।