News4All

Latest Online Breaking News

अररिया/ फणीश्वर नाथ रेणु के जन्म शताब्दी वर्ष 2021 के अवसर पर किया गया कार्यक्रम का आयोजन

✍️ त्रिभुवन ठाकुर (बिहार)

फारबिसगंज (अररिया) : आंचलिक साहित्यकार श्री फणीश्वर नाथ रेणु के जन्म शताब्दी वर्ष 2021 के अवसर पर उनके जन्म स्थली औराही हिंगना गांव में जिला प्रशासन की अगुवाई में साहत्यि परिचर्चा, फणीश्वरनाथ रेणु प्रतिमा स्थल सिमरहा तथा रेणु उमवि प्रतिमा स्थल में माल्यार्पण सहित फणीश्वरनाथ रेणु समाधि स्थल औराही पर पुष्प अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन्म स्थली औराही हिंगना गांव में रेणु जन्म शताब्दी परिचर्चा का उद्घाटन जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच एवं स्थानीय साहत्यिकारों तथा रेणु जी परिजनों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में वेबिनार के माध्यम से भी कई साहित्यकार भी जुड़े रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच ने रेणु के जीवनी पर प्रकाश डाला गया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी साहत्यिकारों, रेणु जी के परिजनों, रेणु जी के जन्म स्थली औराही हिंगना के सभी ग्रामिणों का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि यह समारोह कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के सौजन्नय से मनाया जा रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि रेण जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, प्रधान सचिव, मुख्य सचिव ,अपर मुख्य सचिव सहित तमाम विभागों के अधिकारियों एवं माननीय मंत्रियों को मैला आंचल पुस्तक भेंट की गई। कार्यक्रम को साहित्यकार भरत यायावर, प्रो सुरेंद्र नारायण यादव, सदानंद सुमन, डॉ अशोक आलोक सहित कई स्थानीय साहित्यकारों एवं पदाधिकारयों ने संबोधित किया और रेणु जी के व्यक्तत्वि को पढ़ते हुए साहत्यि और समाज के क्षेत्र में रेणु की योगदान का विस्तृत उल्लेख किया। कार्यक्रम का संचालन हारूण रशीद गाफिल ने द्वारा किया गया।