ग्रेटर नोएडा/ नन्हक फाउंडेशन ने अपने बिगनिंग मिशन एजुकेशन सेंटर में फहराया तिरंगा

किसी भी राष्ट्रीय कार्यक्रम में राष्ट्रगान अनिवार्य रूप से गाया जाए : साधना सिन्हा
ग्रेटर नोएडा : 15 अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ पर नन्हक फाउंडेशन ने अपने बिगनिंग मिशन एजुकेशन सेंटर पर राष्ट्रगान के साथ फहराया तिरंगा|
इस केंद्र पर करीब 70 निशुल्क शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों में से सबसे छोटे बच्चों ने रस्सी खींचकर तिरंगा लहराया, जिसे सभी ने मिलकर सलामी दी एवं मिलकर राष्ट्रगान जन- गण- मन….को उच्च स्वर में गाया| इसके अतिरिक्त यहां पढ़ने वाले बच्चों ने देश भक्ति से परिपूर्ण कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया| फाउंडेशन की संस्थापिका साधना सिंहा एवं वरिष्ठ सदस्य रोहित प्रियदर्शन एवं कुछ अतिथियों ने भी इन बच्चों को संबोधित किया|
फाउंडेशन की संस्थापिका साधना सिन्हा ने बताया कि आज राष्ट्रगान गाने की प्रथा सभी स्कूलों से लगभग समाप्त सी हो गई है| अगर ऐसा ही रहा तो आगे की पीढ़ी में कोई भी किसी भी शुभ अवसर पर राष्ट्रगान गाने की स्थिति में नहीं होगा बल्कि इसके धुन बजा दिए जाएंगे| राष्ट्रगान हर जन, हर गण को मुंह- जुवानी याद होनी चाहिए और यह तभी हो पाएगा जब हमारे विद्यालयों में इसे प्रतिदिन गाया जाना अनिवार्य किया जाएगा| हमने अपनी केंद्र पर यह प्रथा बनाकर रखी है| उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकारों से मांग की इसे जल्द से जल्द सभी सरकारी एवं गैर सरकारी के लिए अनिवार्य किया जाए ।
स्वादिस्तान तेल की संस्थापिका प्रियंका अपने पूरी टीम मेंबर के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुई और उन्होंने बच्चों के लिए स्वादिष्ट भोजन एवं पतंग आदि वितरित किए ।
इसके अतिरिक्त शशि कौशिक एवं गायत्री, नितेश कौशिक ,फेथ फाऊंडेशन से डॉक्टर अजय, अंजलि तिवारी ,बलेंदु तिवारी, बच्चों के अभिभावक एवं फाउंडेशन के वरिष्ठ सदस्य संजय श्रीवास्तव (नाटी जी) ने उपस्थित होकर राष्ट्रीय झंडे का सम्मान किया एवं बच्चों का हौसला बढ़ाया| सभी अतिथि गणों ने बच्चों पर अपना प्यार लुटाते हुए कुछ ना कुछ सभी बच्चों को उपहार या खान की चीज दी राष्ट्रीय त्योहार को मानते हुए सबने लड्डू से मुंह मीठा किया|