News4All

Latest Online Breaking News

चंडीगढ़/ दरिया के महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल में पार्षद विमला दुबे ने फहराया राष्ट्र ध्वज

पूर्व डिप्टी मेयर अनिल दुबे, देवेंद्र रोहिल्ला, जेपी राणा, अमित गर्ग, शीनू वालिया आदि ने भी की शिरकत

चंडीगढ़ : महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, एमडीएवी भवन, दरिया, चंडीगढ़ ने स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया। बतौर मुख्य अतिथि पधारे स्थानीय पार्षद बिमला दुबे और पूर्व डिप्टी मेयर अनिल दुबे ने नगर निगम निरीक्षक देवेंद्र रोहिल्ला, जेपी राणा, बीजेपी के जिला संयोजक, सोशल मीडिया, चंडीगढ़ , महादेव स्वीट्स के प्रोपराइटर अमित गर्ग, सुप्रसिद्ध साहित्यकार शीनू वालिया, प्रिंसिपल डॉ. विनोद कुमार शर्मा, वाइस प्रिंसिपल अंजू मोदगिल, कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार, स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। उपस्थित जनों ने झंडे को सलामी दी और राष्ट्रगान गाया।

तत्पश्चात विद्यार्थियों ने श्रीमती सिकंदरा देवी मल्टीमीडिया हॉल मेें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। मल्टीमीडिया हॉल को तिरंगे झंडों से सजाकर देश प्रेम और झंडे के प्रति सम्मान की लुक दी गई थी। देश भक्ति गीत, कविताएं, ज्वलंत मुद्दों पर स्किट, स्वतंत्रता दिवस पर लेख, भिन्न-भिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक, स्वच्छ पर्यावरण, धरती को हरा भरा बनाने, देश की एकता अखंडता को बनाए रखने आदि विषयों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किये। स्टूडेंट्स ने देश भक्ति गीतों की तर्ज पर नृत्य के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

स्थानीय पार्षद बिमला दुबे ने कहा कि देश पर मर मिटने वाले शहीदों को हमेशा याद रखना चाहिए। वे हमारे मार्गदर्शक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रस्तुति के लिए शाबाशी दी। अनिल दुबे ने महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने से विद्यार्थियों में देश के प्रति सम्मान बढ़ता है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि इस आजादी के पीछे लाखों लोगों की कुर्बानी छुपी हुई है। हमें देश के प्रति नतमस्तक रहना चाहिए। उन्होंने शहीदों को सलाम किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा दी गई मनमोहक प्रस्तुतियां काबिले तारीफ हैं। बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें नगद राशि और मिठाई दी।

स्पेशल गेस्ट के तौर पर उपस्थित नगर निगम निरीक्षक देवेंद्र रोहिल्ला और गेस्ट ऑफ ऑनर बीजेपी के सोशल मीडिया कन्वीनर जेपी राणा, गेस्ट ऑफ ऑनर अमित गर्ग और गेस्ट ऑफ ऑनर शीनू वालिया ने भी अपना वक्तव्य रखा। अमित गर्ग ने बढ़िया प्रस्तुति के लिए स्कूल को नगद राशि भी भेंट की । किरण प्रभा ने भी देशभक्ति पर अपनी रचना प्रस्तुत की।

प्रिंसिपल डॉ विनोद कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता हमें आसानी से नहीं मिली है। इसके लिए कई लोगों ने अपने प्राण आहूत किये हैं। महर्षि दयानंद सरस्वती जी ने स्वराज का उद्घोष दिया था। उन्हीं की प्रेरणा के परिणामस्वरूप कई युवाओं ने प्रभावित होकर देश को आजाद करने में अपना अहम योगदान दिया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए। पार्षद विमला दुबे और महादेव स्वीट्स की ओर से विद्यार्थियों, स्कूल स्टाफ और अभिभावकों को लड्डू बांटे गए। राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन हुआ।