News4All

Latest Online Breaking News

चंडीगढ़/ पृथ्वी दिवस पर पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

✍️ मनोज शर्मा, चंडीगढ़

चंडीगढ़ : इनर व्हील पंचकूला सेंट्रल ने महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल,एमडीएवी भवन,दरिया,चंडीगढ़ में पृथ्वी दिवस पर पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पृथ्वी दिवस पर संदेश से परिपूर्ण और जागरूक करने वाले पोस्टर बनाए । उन्होंने बढ़़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदूषण केे कारण समस्याएं अधिक बड़ी है। विद्यार्थियों ने पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि प्रदूषण बढ़ने से पर्यावरण में असंतुलन पैदा हुआ है। वातावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए पौधारोपण जरूरी है ।उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण धरती पर खतरा मंडरा रहा है यह जीव जंतुओं के लिए भी घातक है।

इनर व्हील पंचकूला सेंट्रल की प्रेसिडेंट बेनू राव ने कहा कि बाजार में शॉपिंग करते कपड़े या जूूट के थैलों का इस्तेमाल करें। राव ने कहा कि मनुष्य स्वार्थ के वशीभूत लगातार पेड़ों को काट रहा है। प्रदूषण से जल,थल और नभ भी अछूूते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यदि धरती पर अधिक संख्या में पौधे लगाए जाते हैं तो पर्यावरण साफ- सुथरा रह सकता है। सुरक्षित और शुद्ध पर्यावरण के लिए पृथ्वी की देखभाल अति आवश्यक है। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए अधिक पेड़ पौधे लगाए जाने चाहिए। उन्होंने स्कूल के स्टाफ, विद्यार्थियों और इनर व्हील के सभी सदस्यों को शपथ दिलाई कि पृथ्वी को हरा- भरा बनाने में अपना पूरा योगदान देंगे। हिमांशु, साक्षी, मुक्ता, आदित्य, अनुष्का, साहिका प्रवीन, लवप्रीत को बेहतर पोस्टर बनाने के लिए पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य सभी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

इस मौके पर इनर व्हील पंचकूला की सचिव सुमन और आएससो प्रीति नारंग चौधरी भी उपस्थित थीं। स्कूल की वाइस प्रिंसिपल अंजू मोदगिल ने इनर व्हील पंचकूला विद्यालय में पृथ्वी दिवस पर पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के माध्यम से परिवार में एक अच्छा संदेश जाता है। बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी धरा को सुंदर और हरा भरा बनाने में सहयोग देंगे।