News4All

Latest Online Breaking News

चंडीगढ़/ भारतीय योग संस्थान ने मनाया अपना 58वां स्थापना दिवस

चंडीगढ़ : भारतीय योग संस्थान चंडीगढ़ प्रांत के अन्तर्गत पश्चिमी जिला चंडीगढ़ द्वारा भारतीय योग संस्थान का 58वां स्थापना दिवस समारोह रविवार को प्रातः 5:30 से 7:00 बजे तक आसन प्राणायाम और ध्यान की क्रियाएं करके पूरे हर्षोल्लास और के साथ फ्रेगरेंस गार्डन सेक्टर 36 चंडीगढ़ में मनाया गया।

भारतीय योग संस्थान चंडीगढ़ प्रांत के अन्तर्गत पंचकूला, मोहाली, कुराली, रोपड़ एवं चंडीगढ़ के अतिरिक्त जीरकपुर , मोरिन्डा गोविन्दगढ सरहिंद फतेहगढ़ साहिब से लगभग 300 से अधिक योगाचार्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी प्रांतीय अधिकारियों और जिला अधिकारियों द्वारा आसन एवं प्राणायाम का अभ्यास सुचारू रूप से करवाया गया। राजन कपूर, जिला प्रधान पश्चिमी जिला चंडीगढ़ द्वारा बढ़िया मंच संचालन किया गया।

चंडीगढ़ पश्चिमी योग जिला के सभी अधिकारियों और साधकों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने में तन मन धन से महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसमें राजन कपूर, निर्मल सिंह, अशोक सेठी, सतीश साहनी, प्रदीप दीवान, आर के अनेजा, अशोक अग्रवाल, कमल डोगरा, सुदेश कुमारी और अन्य कार्यकर्ताओं ने सराहनीय योगदान दिया।

निर्मल सिंह जिला मंत्री (पश्चिमी) ने बताया कि भारतीय योग संस्थान भारत भर में 4500 से अधिक योग केंद्रों द्वारा लाखों योग प्रेमियों को सेहत सुविधाएं प्रदान कर रहा है ।

गोपाल दास, प्रधान चंडीगढ़ प्रांत द्वारा ध्यान की क्रिया करवाई गई तथा अपने सम्बोधन में संस्थान से सम्बंधित दिशा निर्देश और संस्थान की गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई गई।

गोपाल सिंह परमार, प्रांतीय मंत्री, भारतीय योग संस्थान चंडीगढ़ प्रांत द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों, योगाचार्यों का धन्यवाद किया, वैदिक प्रार्थना एवं शांति पाठ करवाकर कार्यक्रम संपन्न हुआ तथा पश्चिमी जिला चंडीगढ़ की टीम द्वारा प्रसाद वितरित किया।