News4All

Latest Online Breaking News

लखीमपुर/ श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में दिखी आत्मीय रंगों के सम्मिश्रण की झलक

संस्था ने कायस्थ मेधावियों को सम्मानित कर किया ऊर्जित

देश व समाज में कायस्थ समाज का अतुलनीय योगदान रहा है : टेनी

लखीमपुर : श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा (रजि0) द्वारा स्थानीय चित्रगुप्तपुरम मोहल्ला स्थित श्री चित्रगुप्त कायस्थ धर्मशाला में रविवार को होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न किया गया। समारोह की अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष डॉ0 ओ0पी0 श्रीवास्तव ने की एवं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’, सदर विधायक योगेश वर्मा, नगर पालिका परिषद अध्यक्षा डॉ0 इरा श्रीवास्तव ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए आयोजक मंडल का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन कवि कुलदीप श्रीवास्तव समर ने किया।

भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा एवं आरती से शुरू हुए इस होली मिलन समारोह में दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्चन के बाद मंचापूर्ति एवं बैज अलंकरण का कार्यक्रम किया गया। विशिष्ट लोगों के माल्यार्पण के बाद संस्था महामंत्री डॉ0 अनूप सिंह ने अतिथियों का स्वागत एवं आख्या प्रस्तुत की। इस बीच कायस्थ प्रतिभाओ के थिरकते कदमों एवं सुरमयी प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया, समूचा नेपथ्य करतल ध्वनि से गुंजायमान हो गया।

तत्पश्चात संस्था की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ जिसमें अध्यक्ष के रूप में डॉ0 ओ0पी0 श्रीवास्तव, महामंत्री डॉ0 अनूप सिंह, कोषाध्यक्ष लोकेन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश सक्सेना, रवि श्रीवास्तव, रमेश पांडिया, सचिव के रूप में कुलदीप श्रीवास्तव समर, मनीष श्रीवास्तव, इंजी0 राजेश श्रीवास्तव, एवं मीडिया प्रभारी के रूप में अनिल कुमार श्रीवास्तव ने, संस्था युवा शाखा अध्यक्ष के रूप में सुमन प्रकाश श्रीवास्तव, युवा शाखा के मीडिया प्रभारी के रूप में स्पर्श सिन्हा ने शपथ ली।

इस बीच संस्था द्वारा मेधावी कायस्थ बच्चो को पुरस्कृत कर उर्जित भी किया गया। पुरस्कृत बच्चो में अजमानी इंटरनेशनल स्कूल के 9th के छात्र अनुभव श्रीवास्तव, विनायक श्रीवास्तव आदि रहे। वरिष्ठ पदाधिकारियों में संस्था द्वारा अनीता निगम आदि लोग सम्मानित किए गए। संस्था महामंत्री द्वारा संस्था की ओर से श्री चित्रगुप्त कायस्थ धर्मशाला में एक हाल की मांग को स्वीकार करते हुए सदर विधायक योगेश वर्मा एवं पालिकाध्यक्ष डॉ0 इरा श्रीवास्तव ने स्वीकार करते हुए धर्मशाला में हाल निर्माण हेतु आर्थिक सहायता देते का आश्वासन भी दिया।

श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा लखीमपुर खीरी के पारंपरिक वार्षिक होली मिलन समारोह में बोलते हुए केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ ने कहा कि कायस्थ समाज का देश व समाज मे अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगातार 2014 से राष्ट्रोत्थान के विषय पर बिंदुवार प्रकाश भी डाला । उत्तर प्रदेश नगर पालिका संगठन की प्रदेश अध्यक्ष, लखीमपुर पालिकाध्यक्ष डॉ0 इरा श्रीवास्तव ने श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा लखीमपुर की मांग पर कहा कि धर्मशाला में हाल का निर्माण शीघ्र होगा। उन्होंने सभा पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि हम जो कहते हैं वो करते हैं। पालिकाध्यक्ष ने भाजपा केंद्र व प्रदेश सरकारों की उपलब्धियों का उल्लेख भी किया।

समारोह का समापन अध्यक्ष डॉ0 ओ0पी0 श्रीवास्तव द्वारा धन्यवाद देकर किया गया। समारोह को प्रमुख रूप से केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी, सदर विधायक योगेश वर्मा, पालिकाध्यक्ष डॉ0 इरा श्रीवास्तव, संस्था संरक्षक राजीव रत्न खरे, एड0 राजेश श्रीवास्तव, संस्था महासचिव अनूप सिंह आदि लोगों ने संबोधित किया। इस अवसर पर अर्चना श्रीवास्तव, अभाकाम लखनऊ से अमोद श्रीवास्तव, डॉ0 मंजुला बरतरिया, रेडक्रॉस जिला सचिव आरती श्रीवास्तव, एड0 अनुराग सक्सेना, अभाकाम जिलाध्यक्ष नीरज सक्सेना, महामंत्री सौरभ सिन्हा, उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, महिला विंग अध्यक्ष स्मिता सिन्हा, युवा अध्यक्ष शौर्य सक्सेना, सुधाकर लाला, रविकांत श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, नवीन सक्सेना, संजय रायजादा, नीरज श्रीवास्तव, मंजू निगम सहित सैकड़ों कायस्थ उपस्थित रहे।