News4All

Latest Online Breaking News

चंडीगढ़/ प्रशासन के दांत दिखाने वाले और खाने वाले और : प्रेम गर्ग

इंप्लाइज हाउसिंग स्कीम रद्द : अब नहीं मिलेगा कोई फ्लैट , हजारों कर्मचारी का सपना टूटा

चंडीगढ़ : 4 हजार कर्मचारियों के साथ हुए धोखे पर चंडीगढ़ प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता प्रेम गर्ग ने कहा कि 2008 की इंप्लाइज हाउसिंग स्कीम रद करके भाजपा शासित प्रशासन ने साबित कर दिया है कि एम्पलाइज के हक की बात करने वाली सरकार के दांत दिखाने वाले और और खाने वाले और है। प्रेम गर्ग ने कहा कि अब नहीं मिलेगा कोई फ्लैट , हजारों कर्मचारी का सपना टूटा।

प्रेम गर्ग ने कहा कि चंडीगढ़ में पिछले 15 साल से अपने फ्लैट का इंतजार कर रहे करीब चार हजार कर्मचारियों को झटका लगा है। दरअसल साल 2008 की इंप्लाइज हाउसिंग स्कीम को प्रशासन ने रद कर दिया है। यदि सरकार की मंशा कर्मचारियों के साथ धोखे की थी, तो 2008 में ड्रा निकाला ही क्यों था? गौरतलब है कि साल 2008 में प्रशासन ने इस स्कीम के लिए ड्रॉ निकाला था। इस स्कीम के लिए प्रशासन ने शहर में जमीन भी आरक्षित की हुई थी, इनमें से 82 एंप्लाइज तो भगवान को प्यार हो गए व 800 से ज्यादा कर्मचारी रिटायर भी हो चुके हैं और अब वह शहर में किराए के मकानों में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। इसके साथ ही 82 कर्मचारियों का निधन हो चुका है।इस स्कीम को सिरे चढ़ाने के लिए कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री कार्यालय तक अपनी आवाज पहुंचाई।

गर्ग का कहना है कि प्रशासन को किसी निष्पक्ष अथॉरिटी की अध्यक्षता में और मध्यस्थता से उचित फ़ैसला लिया जाए।जिससे प्रशासन को भी कोई बहुत नुक़सान ना हो और एम्प्लाइज को भी उनके फ़्लाइट मिल जायें।