सुपौल

सुपौल/ पृथ्वी दिवस के मौके पर बायसी की मुखिया लाजवंती रुपम ने किया वृक्षारोपण

Spread the love

✍️ राजीव कुमार मिश्रा, राघोपुर (सुपौल)

 

जदयू कार्यकर्ताओं ने भी किया वृक्षारोपण

 

राघोपुर (सुपौल) : पृथ्वी दिवस के मौके पर बायसी पंचायत में मुखिया लाजवंती रूपम के नेतृत्व में पंचायत के वार्ड नंबर-13 के कई जगहों पर वृक्षारोपण किया गया। मुखिया लाजवंती रूपम ने इस अवसर पर लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें भी आगे आकर एक पौधा अवश्य लगाने की अपील की । आगे उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र का हर नागरिक एक पौधा लगाएगा और उसकी सही देखभाल करेगा तो यह क्षेत्र हरियाली से भर जाएगा। मुखिया ने कहा कि इसलिए लोगों को इसके प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है।

इस मौके पर मनरेगा पीओ, पीआरएस, पूर्व पंसस तारानंद यादव, वार्ड सदस्य सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

वहीं बायसी पंचायत के दहगामा में जदयू युवा कार्यकर्ता विनोद कुमार मेहता के द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण कर मुख्यमंत्री के जल-जीवन-हरियाली अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पांच करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य को पूरा करने में जदयू कार्यकर्ता भी पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं। उनके द्वारा लगातार पौधारोपण किया जा रहा है।


Spread the love