लखीमपुर

लखीमपुर/ भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान आंतरिक चुनाव भी हुआ सम्पन्न

Spread the love

✍️ अनिल कुमार श्रीवास्तव

जहाँ अध्यक्षा की कमान अनीता निगम को मिली, वहीं क्रमशः सचिव और कोषाध्यक्ष के रूप में प्रतीक बरनवाल व नारायण सेठ हुए निर्वाचित

लखीमपुर : राग, फॉग, अनुराग के महापर्व होली मिलन उत्सव के बीच भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा लखीमपुर खीरी का सत्र 2025-26 का चुनाव निष्पक्षता के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक द्वारिका प्रसाद रस्तोगी ने शाखा के नियमानुसार चुनाव की समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करवाते हुए नवीन दायित्वधारियों को शुभकामनाएं दी।

दीप प्रज्ज्वलन, भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण तदोपरांत वन्देमातरम के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में विवेकानंद शाखा लखीमपुर खीरी की अध्यक्षा के रूप में अनीता निगम, सचिव के रूप में प्रतीक बरनवाल एवं कोषाध्यक्ष के रूप में नारायण सेठ को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। इस के बाद शाखा सदस्यों ने सुर और ताल से लय मिलाते हुए थिरकते कदमों माहौल को सुरमई बनाते हुए परस्पर गुलाल और फूलों की होली भी खेली।

कार्यक्रम का संचालन मौजूदा सत्र के शाखा सचिव संजीव त्रिपाठी ने किया। देर रात तक नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई का दौर चलता रहा, कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान तदोपरांत रात्रि सहभोज के साथ किया गया।

इस अवसर पर रीजनल मंत्री रूपम तिवारी, जी एन तिवारी, एम मेहरोत्रा, रंजीत सिंह छाबड़ा, दीपक धवन, श्यामजी शेखर, वर्षा सक्सेना, रीना गुप्ता, नवीन सक्सेना, अनमोल निगम आदि लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEnglish