लखीमपुर

लखीमपुर खीरी/ भारत विकास परिषद की संस्कृति शाखा के वार्षिक चुनाव में एडवोकेट आर्येंद्र पाल सिंह लगातार तीसरी बार बने मुखिया

Spread the love

लखीमपुर : भारत विकास परिषद नैमिष प्रांत की “संस्कृति शाखा” लखीमपुर खीरी का 2025-26 सत्र का वार्षिक चुनाव शुक्रवार को नौरंगाबाद चंदेल मैरिज लॉन स्थित शाखा के संस्थापक अध्यक्ष एडवोकेट आर्येंद्र पाल सिंह के आवास पर बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न किया गया। इस चुनाव के पर्यवेक्षक नैमिष प्रांत के प्रकल्प संयोजक विनोद तोलानी रहे।
भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुए इस चुनाव कार्यक्रम में सर्वसम्मति से संस्कृति शाखा के संस्थापक अध्यक्ष एडवोकेट आर्येंद्र पाल सिंह को करतल ध्वनि के बीच तिबारा शाखा अध्यक्ष के रूप में दायित्व ग्रहण करवाया गया।

इसी प्रकार सचिव के रूप में एडवोकेट अरविंद मिश्रा, कोषाध्यक्ष के रूप में राज शेखर, उपाध्यक्ष पद पर शिशिर अवस्थी, संयुक्त मंत्री के रूप में आलोक शुक्ला एवं महिला संयोजिका के रूप में पूर्णिमा इंद्र ने पदभार ग्रहण किया। इस बीच पर्यवेक्षक श्री तोलानी ने भारत विकास परिषद के नियमों एवं परम्पराओं का उल्लेख करते हुए नवीन दायित्वधारियों को उनके अनुपालन के निर्देश भी दिए। इस बीच शाखा नवीन दायित्वधारियों द्वारा पर्यवेक्षक श्री तोलानी को मोमेंटो देकर सम्मान भी किया गया।

पदभार ग्रहण के बाद नवनियुक्त शाखाध्यक्ष एडवोकेट सिंह ने इस सत्र में और अधिक बेहतर करने का संकल्प लेते हुए कहा कि शाखा की इकाइयों का विस्तार शीघ्र ही किया जाएगा। बताते चलें 1 अप्रैल से अगले सत्र का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान तदोपरांत सूक्ष्म जलपान के साथ किया गया।

इस अवसर पर सभासद संदीप सिंह, श्यामजी शेखर म्यूजिकल ग्रुप के श्याम जी शेखर, दुर्गेश गुप्ता, नीलम गुप्ता, मंजू नरेश सक्सेना, अनिल श्रीवास्तव आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEnglish