पटना

पटना/ पूर्व विधायक यदुवंश यादव को गिरफ्तार करो : परशुराम सेना

Spread the love

वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण गोविन्द ने मुख्यमंत्री को ईमेल भेजकर राजद नेता को गिरफ्तार करने की मांग की

ब्राह्मणों के खिलाफ यदुवंश द्वारा दिए गए बयान से ब्राह्मण समाज को है घोर आपत्ति : प्रवीण

पटना : अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था परशुराम सेना प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण कुमार झा उर्फ प्रवीण गोविन्द ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ईमेल भेजकर समाज में शांति व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर राजद के पूर्व विधायक यदुवंश यादव को गिरफ्तार करने की मांग की है।

गोविंद ने कहा है कि “एक भी ब्राह्मण भारत देश के नहीं, सभी रूस और अन्य देश से आए : यदुवंश” शीर्षक से एक हिंदी दैनिक में रविवार ( 30 अप्रैल, 2023) को छपी खबर के बाद से ब्राह्मण समाज में काफी आक्रोश व्याप्त है। निश्चित तौर पर यह बयान अंसतोष को भड़काने वाला है। तत्काल यादव को गिरफ्तार किया जाए ताकि सामाजिक माहौल ना बिगड़े।

परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि हम शस्त्र और शास्त्र की समन्वित शक्ति के प्रतीक भगवान परशुराम के वंशज हैं। ब्राह्मण समाज हमेशा सबका भला चाहता है।। ब्राह्मण हमेशा दूसरी जाति का सम्मान करता है और जातियों को जोड़ने का काम करता है। ब्राह्मण हमेशा सर्वे भवन्तु सुखिनः की कामना करते हैं। ब्राह्मणों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदुवंश यादव ब्राह्मण को भगाने की बात कर रहे हैं। बयान के पीछे सिर्फ और सिर्फ ओछी राजनीति है। ब्राह्मणों के खिलाफ दिए गए इस बयान से ब्राह्मण समाज को आपत्ति है, घोर आपत्ति है। विरोध करने की भी एक मर्यादा होती है। चर्चा में रहने के लिए समाज में वैमनष्यता फैलाना कहां तक उचित है? श्री गोविन्द ने कहा है कि आप एक जनप्रिय नेता हैं। आप हमेशा समाज में शांति के प्रयास में लगे रहते हैं। आप सदा कहते हैं कि अगर किसी पर कोई आरोप लगता है तो पुलिस उसकी जांच करती है। जांच में जो दोषी पाया जाता है उस पर कार्रवाई होती है। इस मामले में सबकुछ साफ है। अखबार में छपी खबर भी ईमेल के साथ संग्लन है। विश्वास है कि जल्द से जल्द ऐसे समाज विरोधी नेता की गिरफ्तारी होगी। इसके लिए ब्राह्मण समाज आपका आभारी रहेगा।


Spread the love