पंचकूला

पंचकूला/ विश्वास फाउंडेशन ने जरूरतमंदों के बीच बाँटे 150 कंबल

Spread the love

पंचकूला : विश्वास फाउंडेशन ने कल 150 गर्म कंबल ठण्ड के बचाव हेतू बाँटे। यह कंबल पंचकूला सेक्टर 14, सेक्टर 4 व सेक्टर 5 में तरपाल से बनी झुग्गिओं में रह रहे जरूरतमन्द को वितरित किए गए। कम्बल मिलते ही सभी के चेहरे खिल उठे। नर सेवा ही नारायण सेवा है। जरूरतमंदों की मदद में सदैव कार्य करना परम् धर्म है। विश्वास फाउंडेशन सदैव लोगो की सेवा में लगी रहती है।


विश्वास फाऊंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास व उपाध्यक्ष साध्वी शक्ति विश्वास जी की मौजूदगी में बांटे गए कंबल । इस कंबल वितरण में उनके साथ संस्था के अनुयायी प्रदूमन बरेजा व पूनम बरेजा भी उपस्थित रहे। असहायो पर सबकी दया नही होती बल्कि भगवान की जिसपर कृपा होती है वही इस तरह के पुन्य कार्य करते हैं। जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका भगवान ही सहारा होता है।


Spread the love