पंचकूला हरियाणा

पंचकूला/ मिशन बुनियाद के लेवल 2 की परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित

Spread the love

पंचकूला : मिशन बुनियाद की लेवल 2 की परीक्षा का परिणाम कल माध्यमिक शिक्षा विभाग, पंचकूला, हरियाणा  द्वारा घोषित किया गया।

इस बारे में शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि  कुल 19506 छात्र छात्राओं ने 22 फरवरी को आयोजित लेवल 2 की परीक्षा में भाग लिया था।  कुल 5830 विद्यार्थियों जिसमें 3291लड़कियों व 2539 लड़कों ने लेवल 2 की परीक्षा उत्तीर्ण की।
प्रवक्ता ने बताया कि अम्बाला से 246, भिवानी, फतेहाबाद, पंचकूला, करनाल व झज्जर से 275, चरखीदादरी से152, फरीदाबाद से 270,  गुरुग्राम से 283,पानीपत से 299, रेवाड़ी से 284,रोहतक से 276, सिरसा से 332, सोनीपत से 251, हिसार से 368, कैथल से 313, कुरुक्षेत्र से 261, यमुनानगर से 225, जींद से 268, महेंद्रगढ़ से 244, नूंह से 220 व पलवल से 163 छात्र- छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं।

Spread the love
en_USEnglish