चंडीगढ़ मनोरंजन

चंडीगढ़/ सारंग सिकंदर ने एआई अधारित गीत ‘मी एंड हर’ को रिलीज करते हुए अपने पिता सरदूल सिंकदर को किया समर्पित

Spread the love

चंडीगढ़ : जाने माने पंजाबी गायक सरदूल सिंकदर को याद करते हुये उनके गायक और संगीतकार बेटे सारंग सिकंदर ने अपने 32वें जन्मदिन पर चंडीगढ़ प्रेस क्लब में अपना नया गीत – ‘मी एंड हर’ रिलीज किया। यह आयोजन सिर्फ गीत लांच करने का नहीं थी बल्कि एक विरासत को याद करने, एआई जैसी नवीनत तकनीक को अपनाने और पारिवारिक प्रेम और संगीत के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का अवसर था।

ठस अवसर पर उनकी मां और सरदूल सिकंदर की पत्नी अमर नूरी, जो खुद एक प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका है, भी मौजूद थी।

इस गीत – मी एंड हर को खास बनाने के लिये एआई का इस्तेमाल किया गया है जो कि पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने आप में एक नया एक्सपेरिमेंट है। सांरग ने इस गीत को स्वयं लिखा, प्रोड्यूस और गाया है। अपने भाव व्यक्त करते हुये उन्होंनें कहा कि यह गीत उनके लिये अपने पिता से जुड़े रहने का एक माध्यम है। उनके अनुसार यह गीत एक सिर्फ एक श्रृद्धांजलि नहीं है पर भविष्य की तकनीक एआई के जरिये उनसे भावनात्मक रुप से जुड़ने का एक तरीका है।

सिकंदर परिवार की संगीत विरासत भी समृद्ध रही है। सारंग के दादा सागर मस्ताना पटियाला घराने के एक प्रसिद्ध तबला वादक है जिन्हें तबले में बांस की छड़ियों के इस्तेमाल की शुरुआत करने के लिये जाना जाता है।

सारंग ने बताया कि संगीत पुश्तों से उनकी रगों में बसता रहा है। पिता जी गाते थे जबकि दादा मन से तबला बजाते थे। अब उनके प्रयास उन आत्माओं को एआई के माध्यम से आज की दुनिया में लाने का है। इस गीत के वीडियो में जर्मन मूल की फारसी अभिनेत्री दिलबर आर्या ने किरदार निभाया है। वीडियो को दुबई और भारत के कई खूबसूरत स्थानों में शूट किया गया है। यह गीत रोमांटिक कहानी पर आधारित है जो कि एआई के माध्यम से आधुनिक शैली के साथ खूबसूरती से मिलाती है।

सारंग के छोट भाई अलाप सिकंदर ने भी इस गीत में खासा योगदान दिया है। उन्होंने गाने में गिटार बजाने के साथ साथ मिक्सिंग और मास्टरिंग का काम भी किया है। वीडियो की परिकल्पना रोबिन कलसी ने की है जिन्होंनें सारंग को एआई आधारित संगीत वीडियो बनाने पर विचार दिया था। वीडियो का एनीमेशन और वीएफएक्स का काम सिमर वीएफएक्स ने किया है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEnglish