चंडीगढ़

चंडीगढ़/ राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन ने जरूरतमंद लोगों को वितरित किया महीने भर का राशन

Spread the love

✍️ सोहन रावत, चंडीगढ़
भेंट स्वरूप दी गणेश जी की मूर्ति

चंडीगढ़ :
राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन, चंडीगढ ने एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गरीब कल्याण अन्न योजना से प्रेरणा लेते हुए सेक्टर 31 व 32, 46 तथा फैदा गांव में आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद महिलाओं को राशन वितरण अभियान के तहत एक महीने का राशन  वितरित किया वहीं संगठन द्वारा नव वर्ष, गुड़ी पड़वा एवं चैत्र रामनवमी के शुभ अवसर पर मातारानी के शुभ आशीर्वाद से लोगों में भगवान गणेश जी की मूर्तियां भेंट स्वरूप वितरित की गई। संगठन की प्रदेश संयोजक रश्मी पूनिया जी के निर्देशानुसार यह अभियान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ हिमांशु पुनिया तथा संगठन की प्रदेश महिला अध्यक्ष मोनिका भारद्वाज के नेतृत्व में आयोजित किया गया। संगठन के इस नेक काम में संगठन के आदित्य ठाकुर जी प्रदेश महासचिव ने पूरी निष्ठा ,ईमानदारी से भरपूर योगदान दिया। संगठन द्वारा वितरित राशन में  महिलाओं को आटा, चावल, चीनी, रिफाइंड तेल, चने की दाल, चायपती, नमक, मिक्स दाल आदि जैसे जरूरी घरेलू सामान दिया गया।

इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ हिमांशु पुनिया तथा संगठन की प्रदेश महिला अध्यक्ष मोनिका भारद्वाज ने बताया कि संगठन आर्थिक रूप से कमजोर,नि:सहाय एवं जरूरतमंद लोगों की हरसंभव मदद के लिए कटिबद्ध है।

Spread the love