चंडीगढ़

चंडीगढ़/ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आज मोदीजी के जन्मदिन पर 4000 पौधे लगाने का रखा गया लक्ष्य

Spread the love

✍️ मनोज शर्मा, चंडीगढ़

चंडीगढ़ : भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है जिसमें विभिन्न सेवा कार्य किए जाएंगे और चंडीगढ़ के सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इसमें सेवा पखवाड़े में कार्य करेंगे जिसमे एक कार्यक्रम पौधारोपण का भी है । इस विषय में जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी कार्यकर्ताओं में अपने यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा रूप में मनाने के लिए बहुत ही उत्साह है इस बार चंडीगढ़ भाजपा ने शहर में 4000 नए पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है हर सेक्टर में पौधारोपण कार्यक्रम कार्यकताओं के सहयोग से किया जाएगा । इसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला, मंडल, बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता और पन्ना स्तर के कार्यकर्ता भी अपना योगदान देंगे और यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि पौधारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी हो ।


Spread the love
en_USEnglish