चंडीगढ़

चंडीगढ़/ नगर निगम में योग्य, शिक्षित और ईमानदार पार्षद चुनकर आने से हो सकता है चंडीगढ़ का सुधार : फाॅस्वेक

Spread the love

✍️ मनोज शर्मा, चंडीगढ़

चंडीगढ़ : जब नगर निगम के चुनावों में कुछ दिन ही शेष रह गए हैं तो फेडरेशन ऑफ सैक्टर्स वेल्फेयर एसोसिएशंस ऑफ चंडीगढ़ (फाॅस्वेक) ने चंडीगढ़वासियों से अपील की है कि राजनैतिक पार्टियों के पीछे ना जाकर योग्य उम्मीदवारों को ही वोट डालें। फाॅस्वेक के मुख्य प्रवक्ता और सैक्टर 38 वैस्ट आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा की यदि नगर निगम में योग्य, शिक्षित और ईमानदार पार्षद चुनकर आएंगे, तभी चंडीगढ़ का सुधार हो सकता है। राजनैतिक पार्टियों के लोग सत्ता में आते ही लोगों से किए वादे भूल जाते हैं, इसलिए लोग इनके चुनावी वादों पर ना जाकर योग्य उम्मीदवार को ही वोट डालें।

दलगल राजनीति को स्वच्छ करने का केवल यही एक तरीका है कि हम योग्य उम्मीदवारों को ही चुनें। लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए मजबूत विपक्ष भी जरूरी है। सत्ता पक्ष भी तभी जनहित में फैसले लेता है जब विपक्ष मजबूत हो। वैसे तो नगर निगम के चुनावों में राजनैतिक पार्टियों का कोई काम होना ही नहीं चाहिए क्योंकि पार्षदों का कार्य केवल चंडीगढ़ के विकास से संबंधित है जबकि नीति निर्धारण चंडीगढ़ प्रशासन करता है जिसपर उनका कोई नियंत्रण नहीं है। लोगों को चाहिए कि वे वोट डालने से पहले उम्मीदवार को उसकी योग्यता, अनुभव, स्वभाव, सामाजिक प्रतिष्ठा, उपलब्धता, सुख-दुःख में लोगों के साथ खड़े होने की क्षमता तथा उस द्वारा किए गए राजनैतिक व सामाजिक कार्यो की समीक्षा करके ही वोट डालें।


Spread the love