चंडीगढ़ बड़ी खबर

चंडीगढ़/ एलांते मॉल अब कहलाएगा ‘नेक्सस एलांते’

Spread the love

यूएस फर्म की सहयोगी कंपनी ने 13 शहरों में 17 प्रॉपर्टी के नाम बदले

चंडीगढ़ : शहर के मशहूर एलांते मॉल का नाम अब बदल दिया गया है। कई बरसों से शहर में शॉपिंग के इस बड़े डेस्टिनेशन को अब नेक्सस एलांते के नाम से जाना जाएगा। चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया, फेज 1 में बने इस मॉल में तमाम बड़ी कंपनियों के स्टोर हैं। यहां मल्टीप्लेक्स भी है। रोजाना हजारों लोग यहां शॉपिंग करने और घूमने आते हैं।

देश के सबसे बड़े रिटेल प्लेटफार्म नेक्सस मॉल्स ने 13 शहरों में अपनी 17 प्रॉपर्टी के नाम में बदलाव किए हैं। इसी क्रम में एलांते मॉल का नाम बदलकर नेक्सस एलांते किया गया है।

गौरतलब है कि नेक्सस एलांते मॉल उत्तर भारत का 7वां सबसे बड़ा मॉल है। देश के 10 सबसे बड़े मॉल में इसका नाम शामिल है। यह मॉल देश में 20 एकड़ में फैला है। यहां ट्राईसिटी समेत पंजाब-हरियाणा के अन्य जिलों से भी कस्टमर शॉपिंग के लिए आते हैं।

सितंबर 2015 में मुंबई के कार्निवल ग्रुप ने एलांते मॉल को 1,785 करोड़ रुपए में खरीदा था। यह देश में उस समय की बड़ी बिजनेस डील थी। उसके बाद जुलाई 2017 में यूएस की ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म ‘द ब्लैकस्टोन ग्रुप’ की सहायक नेक्सस मॉल ने एलांते को खरीद लिया। हालांकि यह खुलासा नहीं किया गया कि डील कितने में हुई।

हालांकि मॉल का नाम पूरी तरह नहीं बदला है और इसके नए नाम में भी एलांते शब्द शामिल है इसलिए ऑटो-टैक्सी वालों को पता बताने में खास दिक्कत नहीं आएगी।


Spread the love