चंडीगढ़ बड़ी खबर

चंडीगढ़/ आम आदमी पार्टी ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए की कई पदाधिकारियों की नियुक्ति

Spread the love

आप के पंजाब एवं चंडीगढ़ प्रभारी विधायक जरनैल सिंह ने नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की

प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप साहिल मक्कड़, राजिंदर हिंदुस्तानी, कुलदीप कुक्की, ममता कैथं, ललित मोहन, बजरंग गर्ग एवं हरजिंदर बावा को दी गई जिम्मेदारी

चंडीगढ़ : आप के पंजाब एवं चंडीगढ़ प्रभारी विधायक जरनैल सिंह ने नए कल कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की । इसके अंतर्गत प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप साहिल मक्कड़, राजिंदर हिंदुस्तानी, कुलदीप कुक्की, ममता कैथं, ललित मोहन, बजरंग गर्ग एवं हरजिंदर बावा नई जिम्मेदारी दी गई ।

ओंकार ओलख को युवा मोर्चा का अध्यक्ष, सुखराज कौर संधू को महिला मोर्चा का अध्यक्ष, एवं अमनप्रीत कौशल को महिला मोर्चा का महासचिव साथ ही साथ श्री टीपीएस वालिया को लीगल सेल का अध्यक्ष एवं गगन आहलुवालिया को लीगल सेल का उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

प्रदेश अध्यक्ष सीए प्रेम गर्ग ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं बताया कि जल्द ही पुरे शहर भर में जमीनी स्तर तक एक मजबूत संगठन खड़ा किया जाएगा। उन्होंने यकीन जताया की नए पदाधिकारी चंडीगढ़ की जनता के हकों की आवाज ओर मजबूती से उठाएंगे एवं आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ को ओर मजबूती देंगे।


आम आदमी पार्टी एवं अरविंद केजरीवाल जी की विचारधारा से शहरवासियों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे साथ ही साथ अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार एवं भगवंत मान जी के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।


Spread the love