चंडीगढ़ : बहुजन समाज पार्टी की चंडीगढ़ संसदीय सीट से प्रत्याशी डॉक्टर रितु सिंह अपने चुनाव प्रचार अभियान के तहत शनिवार को सेक्टर 56 व गांव खुड्डा अलीशेर पहुंची और पदयात्रा कर क्षेत्र निवासियों से सम्पर्क साधा और कांग्रेस व भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर किया। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि दोनों पार्टियों ने देश को लूटने और अपना व अपने परिचितों का घर भरने का काम किया है। इन्हें चिंता देश या देशवासियों की नही बल्कि सत्ता मे रहकर अपना घर भरने की है। आपको रोजगार मिलता या नही, इन्हें कोई चिंता नही है। आप महंगाई को लेकर दुखी है, इससे इन्हें कोई फर्क नही पड़ता। यह ऐशो आराम की ज़िंदगी ज़ी रहे हैं। जागो देशवासियों जागो और एकजुट होकर इन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाओ। भाजपा 10 साल सत्ता में रहने के बाद अपनी उपलब्धियों को बताने की बजाए, अभी भी कांग्रेस व अन्य पार्टियों को ही कोस रही है कि देश का इन्होंने बुरा हाल कर दिया। माननीय प्रधानमंत्री जी फिर आपने 10 साल में क्या किया। अपने पूंजीपति मित्रों को खुश किया।
Related Post
चंडीगढ़
मोहाली
स्वास्थ्य
- September 29, 2025