✍️ अंकित सिंह, भरगामा (अररिया)
भरगामा (अररिया) : स्थानीय थाना पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी कर तीन वर्षों से फरार लूट व आर्म्स एक्ट मामले के आरोपी नया भरगामा पंचायत निवासी 40 वर्षीय संजय राम, पिता परमेश्वरी राम को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर वर्ष-2022 में लूट एवं आर्म्स एक्ट केस भरगामा थाना में दर्ज कराया गया था। मामले में वह फरार चल रहा था। इस कारण पुलिस उसे तलाश कर रही थी।
जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में किये गए इस छापेमारी टीम में अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार, एसआइ रूपा कुमारी, चंद्रप्रकाश प्रसाद के अलावे अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।