चंडीगढ़/ पूर्व सांसद सत्य पाल जैन ने डॉ. शालिनी शर्मा द्वारा बाल अधिकारों पर लिखित पुस्तक का किया विमोचन – News4 All

News4 All

Latest Online Breaking News

चंडीगढ़/ पूर्व सांसद सत्य पाल जैन ने डॉ. शालिनी शर्मा द्वारा बाल अधिकारों पर लिखित पुस्तक का किया विमोचन

😊 Please Share This News 😊

✍️ मनोज शर्मा, चंडीगढ़

चंडीगढ़ : पूर्व सांसद एवं भारत सरकार के अपर महासालिसिटर सत्य पाल जैन ने कल बच्चों के अधिकारों के सम्बंध में लिखित पुस्तक ‘‘बाल अधिकार एवं कानून – राष्ट्रीय एवं अतरराष्ट्रीय प्रेपक्षप में’ का विमोचन किया। यह पुस्तक प्रसिद्ध कानूनी विषेषज्ञ एवं ऐडवोकेट डॉ. शालिनी शर्मा द्वारा लिखी गई है।

इस अवसर पर जैन ने कहा कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना तथा उन्हें शोषण से बचाना न केवल प्रत्येक सरकार का अपितु समाज के प्रत्येक अंग एवं हर नागरिक का कर्त्वय है। उन्होंने कहा कि बच्चों के अधिकारों के सम्बंध में संविधान में काफी प्रावधान है तथा उसके अन्तर्गत काफी कानून भी बने हैं, परन्तु इस संबंध में लोगों में जानकारी का अभाव है।
लेखिका डॉ. शालिनी शर्मा की प्रशंसा करते हुए जैन ने कहा कि इस पुस्तक में बच्चों से सम्बंधित कानूनों को एक जगह इक्ट्ठा करके लोगों को जानकारी देने का काम किया गया है।
जैन ने कहा कि पुस्तक में बच्चों के विभिन्न तरह के शोषण को रोकने के सम्बंध में अलग-अलग कानूनों को दर्शाया गया है जो आने वाले समय में बच्चों के शोषण के विरूद्ध तथा बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने वाले व्यक्ति एवं संस्थाओं के लिये काफी लाभकारी होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!