नई दिल्ली/ कर्ण कायस्थ महासभा का आंतरिक चुनाव सम्पन्न – News4 All

News4 All

Latest Online Breaking News

नई दिल्ली/ कर्ण कायस्थ महासभा का आंतरिक चुनाव सम्पन्न

😊 Please Share This News 😊

चंद्रमोहन लाल दास – राष्ट्रीय अध्यक्ष, संजीव सिन्हा -राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आशीष नीरज -राष्ट्रीय महासचिव , आनंद दास- राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष तथा श्रीमती इरा मल्लिक- राष्ट्रीय सचिव हुए निर्वाचित

नई दिल्ली : कर्ण कायस्थ महासभा के केन्द्रीय समिति के द्विवर्षीय (2023-2025) कार्यकाल के चुनाव में चंद्रमोहन लाल दास -राष्ट्रीय अध्यक्ष, संजीव सिन्हा -राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आशीष नीरज -राष्ट्रीय महासचिव , आनंद दास- राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष तथा श्रीमती इरा मल्लिक- राष्ट्रीय सचिव निर्वाचित हुए। संस्था के महासचिव आशीष नीरज ने बताया की महासभा के द्वारा श्री मदन कुमार चौधरी को मुख्य चुनाव अधिकारी तथा श्री शैलेश कुमार को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। चुनाव प्रक्रिया आनलाईन संपादित हुई।

विदित हो की कर्ण कायस्थ महासभा सोसायटी एक्ट के अंतर्गत 2018 में एक निबंधित संस्था है ‌। कर्ण कायस्थ महासभा के फेसबुक ग्रुप से लगभग 26 हजार कर्ण कायस्थ एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। संस्था के निवर्तमान अध्यक्ष श्री प्रकाश कुमार दास जी ने नई समिति का स्वागत किया तथा आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में संस्था विभिन्न सामाजिक तथा साहित्यिक विकास पर अग्रसर होगी‌।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!