News4All

Latest Online Breaking News

चंडीगढ़/ 13 नवंबर को होगा श्रीमती सकिंद्रा देवी कराटे टूर्नामेंट का आयोजन

✍️ मनोज शर्मा, चंडीगढ़

डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के सचिव रविंद्र तलवाड़ होंगें मुख्य अतिथि

चंडीगढ़ : श्रीमती सकिंद्रा देवी कराटे टूर्नामेंट 13 नवंबर को सीएल अग्रवाल डीएवी मॉडल स्कूल सेक्टर 7 बी चंडीगढ़ में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी नई दिल्ली के सचिव रविंद्र तलवाड़ होंगें। यह टूर्नामेंट स्पीड ड्रैगन कराटे डोजो द्वारा आयोजित होगा। यह श्रीमती सकिंद्रा देवी की यादगार में पहला कराटे कप टूर्नामेंट होगा। इसे प्रतिवर्ष आयोजित किया जायेगा।

डॉ विनोद शर्मा ने बताया कि इसमें चंडीगढ़ की टीमें भाग लेगी। यह कराटे कप राज्य स्तरीय का होगा। डॉ शर्मा ने बताया कि सकिंद्रा देवी उच्च विचारों वाली महिला थीं। शिक्षा के प्रचार-प्रसार में अगाध श्रद्धा थी। उसके विचार था कि ज्ञान सब लोगों तक पहुंचे। उन्होंने खुद गांव के बच्चों और महिलाओं को अपना ज्ञान बांटा। वह शिक्षण संस्थाओं और शिक्षकों का बहुत सम्मान करती थीं। साथ ही वह खेलों की भी पक्षधर रहीं। उसके मुताबिक खेलें स्टूडेंट्स को अनुशासन के साथ- साथ उत्तरदायी होना भी सिखाती हैं। ऐसे उच्च विचारों वाली महिला के नाम पर महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल दरिया के एक ब्लॉक का नाम भी रखा गया है। डॉ शर्मा ने बताया कि स्कूल के ब्लॉक को उनके नाम रखा जाना एक सराहनीय कदम है। यह बेटी पढ़ाओ – बेटी बचाओ अभियान को प्रोत्साहित कर रहा है। अब यह टूर्नामेंट भी उनके प्रति एक श्रद्धांजलि है।