पंचकूला/ जलकर ख़ाक हुए रेहड़ी मार्केट के पुनर्निर्माण के लिए विश्वास फाउंडेशन ने बढ़ाया हाथ – News4 All

News4 All

Latest Online Breaking News

पंचकूला/ जलकर ख़ाक हुए रेहड़ी मार्केट के पुनर्निर्माण के लिए विश्वास फाउंडेशन ने बढ़ाया हाथ

😊 Please Share This News 😊

मार्केट एसोसिएशन को पुन: निर्माण के लिए दिया 5 लाख का चेक

इस कार्य को देखकर अन्य व्यक्ति या संस्थाएँ भी मदद को आगे आएँगी : विश्वास

पंचकूला : सेक्टर 9 के अग्निकांड में खाक हुई रेहड़ी मार्केट के पुन: निर्माण में मदद के लिए विश्वास फाउंडेशन आगे आई है। विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास व उप प्रधान साध्वी शक्ति विश्वास ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए 5 लाख रुपए की सहायता राशि चेक के रूप दी। संस्था के इस कदम के बाद दूसरी संस्थायो की भी प्रेरणा मिलेगी। यह सहायता राशि शिवा मार्केट एसोसिएशन सेक्टर 9 के प्रधान सुरेन्द्र कुमार बंसल, राजेन्द्र गुलाटी, व्यापारी कल्याण बोर्ड के पंचकूला जिला संयोजक बी.बी सिंघल, रेहड़ी मार्केट एसोसिएशन सेक्टर 9 के प्रधान राजकुमार राणा, राजेन्द्र आर्य, रमेश राणा, तीर्थ सिंगल, प्रेम कंबोज, मोहन सिंह को सौंपी गई।


विश्वास फाउंडेशन की महासकीव साध्वी नीलिमा विश्वास ने कहा कि इस दुख की घड़ी में शहर के सभी लोगों को दुकानदारों के साथ मिलकर कंधे से कंधा मिलाकर कर खड़े होने की जरूरत है और सभी को इनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए। मार्केट के सभी सदस्यों ने इस कठिन घड़ी में सहयोग राशि देने के लिए विश्वास फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!