सुपौल/ दो चरणों में सम्पन्न होगा मिशन परिवार विकास अभियान – News4 All

News4 All

Latest Online Breaking News

सुपौल/ दो चरणों में सम्पन्न होगा मिशन परिवार विकास अभियान

😊 Please Share This News 😊

5 से 11 सितम्बर तक चलाया जाएगा दम्पति सम्पर्क पखवाड़ा

12 से 29 सितम्बर तक चलेगा परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा

सुपौल : परिवार नियोजन के साधनों के उपयोग एवं इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा मिशन परिवार विकास आभियान चलाया जाना है। इसके लिए राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये हैं। जिसमें इस अभियान को दो चरणों में सम्पन्न कराने के दिशा निर्देश जारी किये गये हैं। इसके प्रथम चरण 5 से 11 सितम्बर तक को दम्पति सम्पर्क पखवाड़ा एवं दूसरे चरण 12 से 29 सितम्बर तक को परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा के तौर पर मनाया जाएगा।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो0 मिन्नतुल्लाह ने बताया परिवार नियोजन आज की अहम आवश्यकता है। सीमित परिवार के कई फायदे हैं। इन लाभों से अवगत कराते हुए मिशन परिवार विकास अभियान के प्रथम चरण में क्षेत्र भ्रमण पर गये स्वास्थ्य कर्मी एवं अपने पोषक क्षेत्र में गृह भ्रमण कर आशा कार्यकर्त्ता द्वारा योग्य दम्पतियों की पहचान की जाएगी। 5 से 11 सितम्बर तक दम्पति सम्पर्क पखवाड़ा का उद्देश्य जिले में ऐसे सभी योग्य दम्पतियों की पहचान करना है जो आने वाले परिवार नियोजन सेवा पखवाड़े का लाभ लने की पात्रता रखते हैं। इन योग्य दम्पतियों को सूचीबद्ध करते हुए उनके लिए उपयुक्त परिवार नियोजन के साधनों की जानकारी एवं उपयोग करने के तरीकां एवं लाभों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। उन्होंने बताया मिशान परिवार विकास अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में प्रजनन दर को कम करना है। परिवार नियोजन के अस्थायी एवं स्थायी साधनों का उपयोग करने से ही प्रजनन दर में कमी लायी जा सकती है। इसके लिए सरकार द्वारा इन अभियानों का आयोजन किया जाता है।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो0 मिन्नतुल्लाह ने बताया अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में व्यापक स्तर पर इस अभियान का प्रचार प्रसार किया जाएगा। इसके लिए प्रचार वाहनों के साथ-साथ अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाना है। ताकि सामुदायिक स्तर पर लोगों को इस अभियान की जानकारी मिल सके। इस दौरान सामुदायिक स्तर पर लोगों को जागरूक और योग्य दम्पति को परिवार नियोजन के साधन को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि एक भी योग्य लाभार्थी पखवाड़े की सुविधा से वंचित न रहें और अधिक से अधिक संख्या में लाभार्थियों को इसका लाभ मिल सके। पखवाड़े के सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था एवं हितधारी संगठनों से भी अपेक्षित सहयोग लिया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!