चंडीगढ़/ कुष्ठ आश्रम की महिला रोगियों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष अवि भसीन को बांधी राखी – News4 All

News4 All

Latest Online Breaking News

चंडीगढ़/ कुष्ठ आश्रम की महिला रोगियों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष अवि भसीन को बांधी राखी

😊 Please Share This News 😊

✍️ मनोज शर्मा, चंडीगढ़


चंडीगढ़ : रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के मंडल 21 के अध्यक्ष अवि भसीन ने सेक्टर 47 स्थित कुष्ठ आश्रम में  रह रही कुष्ठ रोग से पीड़ित महिलाओं से रक्षा का सूत्र अपने हाथ में बंधवा कर उन्हें यह वचन दिया कि  वे उनकी सुरक्षा के साथ उनकी हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहेगें।


मौका था रक्षा बंधन का, इस अवसर पर मंडल 21 के अध्यक्ष अवि भसीन हर वर्ष की भांति कुष्ठ आश्रम में पहुंचे और आश्रम में रह रही रोगी महिला बहनों से मिले, और रक्षा बंधन की बधाई देते हुए उनका मुँह मीठा करवाया, जिसके बाद बारी बारी करके रोगी महिलाओ ने उन्हें तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधा और उनकी लंबी व स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान उनके साथ जरनैल सिंह, रवि इंदर, प्रमोद शर्मा व अन्य लोग मौजूद थे।


ध्यान योग्य बात यह है कि अवि भसीन अपना हर त्योहार व अपना जन्मदिन आश्रम में जाकर ही मानते है फिर चाहे वो वृद्ध आश्रम हो या कुष्ठ आश्रम। वे बहुत सामाजिक  व जनहितैषी हैं।


इस अवसर पर अवि भसीन ने कहा कि वे प्रति वर्ष यहाँ आते हैं और उन्हें यहाँ आना अच्छा लगता है।  उन्होंने कहा कि वह एक समाज सेवक है जो जनकल्याणकारी कार्यों को अपनी प्रतिबद्धता मानते हैं और ऐसे में कोई भी जरूरतमंद व गरीब व्यक्ति उनसे जायज सहायता प्राप्त कर सकता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!