चंडीगढ़/ शिवसेना हिंदुस्तान की चंडीगढ़ प्रदेश इकाई का हुआ पुर्णगठन – News4 All

News4 All

Latest Online Breaking News

चंडीगढ़/ शिवसेना हिंदुस्तान की चंडीगढ़ प्रदेश इकाई का हुआ पुर्णगठन

😊 Please Share This News 😊

✍️ मनोज शर्मा, चंडीगढ़

चंडीगढ़ : रविवार को शिव सेना हिंदुस्तान चङीगढ प्रदेश की एक विशेष बैठक सैनिक भवन सेक्टर 21 में रखी गई जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता ने की। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पंजाब प्रभारी कृष्ण शर्मा, संगठन मंत्री चंद्र कालड़ा, पंजाब उप अध्यक्ष श्माकांत पांडे, पंजाब राज्य कार्यकारी प्रमुख संजीव डेम, जम्मू कश्मीर से विशेष रूप से राष्ट्रीय उप प्रमुख राजेश केसरी भी शामिल हुए। इस अवसर पर पवन कुमार गुप्ता ने पंजाब राज्य सचिव एवम चंडीगढ़ प्रदेश प्रमुख अजय सिंह चौहान को चंडीगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी को मज़बूत करने के लिए निर्देश दिए और बहुल जल्दी चंडीगढ़ प्रदेश युवा इकाई का पुर्णगठन करने का निर्देश दिया ।

इसके साथ ही चंडीगढ़ प्रदेश कार्यकारणी का पुनर्गठन करते हुए वरेंद्र सिंह विरदी को चंडीगढ़ प्रदेश महासचिव, डा. राज कुमार वर्मा को चंडीगढ़ प्रदेश उप प्रमुख, राकेश पाटले को चंडीगढ़ प्रदेश उप प्रमुख, कमलेश कुमार को चंडीगढ़ प्रदेश कोष प्रमुख, अनिल कुमार को हिंदुस्तान ऑटो सेना का चंडीगढ़ प्रदेश प्रमुख, कृष्ण कुमार चौहान को चंडीगढ़ प्रदेश का मजदूर सेना प्रमुख, राजवीर सिंह चहल को चंडीगढ़ प्रदेश सलाहकार, सुखवीर कुमार को उप संगठन मंत्री, मुकेश को चंडीगढ़ उप प्रचारक, मोहिंदर सिंह राणा को चंडीगढ़ प्रदेश सचिव, उपिंदर कुमार को चंडीगढ़ सह प्रचारक नियुक्त किया गया।


इस अवसर पर चंडीगढ़ युवा प्रमुख अजीत चौहान, चंडीगढ़ युवा उप प्रमुख राहुल सकरवाल, मोली जागरा से प्रकाश चंद, ओम फिरोज सिंह राजपूत, संजय गुप्ता, वार्ड नं 13 से अनिल कुमार बिड़ला और अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!