मोहाली/ जीरकपुर मंडल की भाजपा महिला मोर्चा द्वारा धूमधाम से मनाया गया तीज – News4All

News4All

Latest Online Breaking News

मोहाली/ जीरकपुर मंडल की भाजपा महिला मोर्चा द्वारा धूमधाम से मनाया गया तीज

😊 Please Share This News 😊

✍️ मनोज शर्मा, चंडीगढ़

मोहाली : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जीरकपुर मंडल द्वारा कल अपनी अध्यक्षा डॉक्टर राशि अय्यर के नेतृत्व में आज आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव वर्ष में ढकोली के विहान रेजीडेंसी होटल में तीज मिलन त्यौहार पारंपरिक तरीके से धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर ढकोली हस्पताल की सुपरवाइजर सुनीता बाली को कोविड महामारी के दौरान सराहनीय कार्य के लिए समाजसेवी गुरदेव सिंह एवं समाजसेवी राजेश शर्मा ने सम्मानित किया।


भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य मुकेश गांधी ने मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए तीज त्यौहार को उत्तरी भारतीयों का पारंपरिक उत्सव बताते हुए तीज के महत्व एवम् इतिहास पर भी प्रकाश डाला। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला मोहाली की अध्यक्षा तेजिंदर कौर ने विशेष अतिथि के रूप में बोलते हुए तीज उत्सव मनाने बारे चर्चा करते हुए महिलाओं को बधाई दी। तीज उत्सव को सफल बनाने में भाजपा महिला मोर्चा जीरकपुर मंडल की उपप्रधान रमा रावत, महासचिव कविता चौधरी एवं पुष्पा भारती सिंह तथा समाज सेविका रेशमा का अहम योगदान रहा। तीज मिलन समारोह में शामिल महिलाओं ने तीज से संबंधित प्रश्नों उत्तर सैशन, म्यूजिकल चेयर रेस के अतिरिक्त डी जे के धुन पर जमकर डांस व मस्ती की।


समारोह में भाजपा जीरकपुर मंडल उपाध्यक्ष विमल गुप्ता, सचिव रवि मोदी, भाजपा महिला मोर्चा डेरा बस्सी मंडल अध्यक्षा अनुपमा कालिया, भाजपा ओ.बी.सी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या मनदीप सैनी सहित सैकड़ों महिलाओं ने शिरकत की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!