राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल लॉन्च : विभिन्न पुरस्कारों के लिए नामांकन शुरू – News4All

News4All

Latest Online Breaking News

राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल लॉन्च : विभिन्न पुरस्कारों के लिए नामांकन शुरू

😊 Please Share This News 😊

भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/ विभागों/ एजेंसियों द्वारा ऐसे लोगों को सम्मानित करने के लिए कई नागरिक पुरस्कारों की स्थापना की गई है जिन्होंने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट और असाधारण योगदान दिया है।

विभिन्न पुरस्कारों के लिए नामांकन आमंत्रित करने के लिए, सरकार द्वारा एक सामान्य राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) विकसित किया गया है ताकि भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/ विभागों/ एजेंसियों के सभी पुरस्कारों को पारदर्शिता और सार्वजनिक भागीदारी (जनभागीदारी) सुनिश्चित करने के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म के तहत एक साथ लाया जा सके। इस पोर्टल का उद्देश्य नागरिकों को भारत सरकार द्वारा स्थापित विभिन्न पुरस्कारों के लिए व्यक्तियों/ संगठनों को नामांकित करने की सुविधा प्रदान करना है।

वर्तमान में, निम्नलिखित पुरस्कारों के लिए नामांकन/ सिफारिशें खुली हैं:

पद्म पुरस्कार- नामांकन 15/09/2022 तक खुला है
सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार- नामांकन 31/07/2022 तक खुला है
तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार- नामांकन 16/06/2022 तक खुला है
जीवन रक्षा पदक श्रृंखला पुरस्कार- नामांकन 30/09/2022 तक खुला है
पंडित दीनदयाल उपाध्याय दूरसंचार कौशल उत्कृष्टता पुरस्कार- नामांकन 16/06/2022 तक खुला है।

अधिक जानकारी और नामांकन करने के लिए नागरिक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) पर जा सकते हैं ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!