चंडीगढ़/ हेल्पिंग बूथ ने पर्यावरण दिवस पर लगाए गए पौधे : लोगों को भी किया जागरूक – News4 All

News4 All

Latest Online Breaking News

चंडीगढ़/ हेल्पिंग बूथ ने पर्यावरण दिवस पर लगाए गए पौधे : लोगों को भी किया जागरूक

😊 Please Share This News 😊

✍️ मनोज शर्मा, चंडीगढ़

स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ स्वास्थ्य की पहचान : अवि भसीन

चंडीगढ़ : स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण में शुद्धता तभी संभव है जब हम इसकी स्वच्छता को बरकरार रखने के लिए बेहतर कदम उठायें और इन कदमों को जन-जन तक पहुंचाएं ताकि पर्यावरण संरक्षण के लिए एक मानव श्रृंखला तैयार हो सके। इसके लिए सबसे आसान व बेहतरीन तरीका है पौधा रोपण का। यह बात भारतीय जनता पार्टी के मंडल 21 के अध्यक्ष अवि भसीन ने सेक्टर 47 में आयोजित पौधा रोपण कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कही।

अवि भसीन हेल्पिंग बूथ नामक एक एनजीओ द्वारा पौधा रोपण कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए, इस दौरान उनके साथ एनजीओ के प्रेसिडेंट अंकित नौटियाल, ओंकार सिंह व अन्य उपस्थित थे, जिन्होंने पौधा रोपण किया और अन्यों को इस कार्य को पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए करने की सलाह दी।

इस अवसर पर अवि भसीन ने कहा कि धरती पर जीवन को बनाए रखने के लिए हमें सबसे पहले पर्यावरण को बचाकर रखना होगा और उसका संरक्षण करना होगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के बिना जीवन की कल्पना तक नहीं की जा सकती। अपने भविष्य को जीवित रखने के लिए सबसे पहले पर्यावरण का भविष्य सुरक्षित रखना होगा। यह जिम्मेदारी किसी एक मानव की न होकर हम सभी की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!