ग्रेटर नोएडा/ महिला शक्ति ने किए गृहणी के सुखमय दाम्पत्य हेतु सार्थक प्रयास – News4 All

News4 All

Latest Online Breaking News

ग्रेटर नोएडा/ महिला शक्ति ने किए गृहणी के सुखमय दाम्पत्य हेतु सार्थक प्रयास

😊 Please Share This News 😊

✍️ अनिल कुमार श्रीवास्तव


 ग्रेटर नोएडा : प्रताड़ित व जरूरतमंद महिलाओं की सहायता हेतु प्रतिबद्ध महिला शक्ति सामाजिक समिति ने कल एक प्रताड़ित गृहणी के सुखमय दाम्पत्य हेतु सार्थक प्रयास किया।

उल्लेखनीय है कि ग्रेटर नोएडा सेक्टर बीटा 2 निवासी निधि सहाय ने अपने पति विराज श्रीवास्तव के खिलाफ महिला शक्ति के पास शिकायत दर्ज कराई और महिला शक्ति की टीम ने इन दोनों से बात करते हुए इनके साथ सेक्टर beta- 2 थाना गई एवं इस संबंध में संबंधित महिला अधिकारी से बात की महिला शक्ति टीम ने ईस केस को देख रही महिला प्रभारी प्रियंका के साथ मिलकर इन दोनों की कई बैठक में काउन्सलिंग की। दोनों ने पुलिस को अपना लिखित बयान दिया और दोनों को महिला शक्ति की कोशिशों के बाद कुछ और समय अपने रिश्ते को देने की सलाह देकर घर वापसी भेजा गया|

अध्यक्ष साधना सिन्हा के नेतृत्व में अंकिता सिंह ,शशि कौशिक, अनामिका मित्तल , समाजसेवी संजय श्रीवास्तव “नाटी” एवं समाजसेवी एड विकास सक्सेना शामिल रहे |
महिला शक्ति की टीम सदैव समाज में किसी भी महिला के खिलाफ हो रहे अत्याचार के विरुद्ध हर वक्त खड़ी मिलती है इसी कारण हमें पुलिस एवं अन्य समाजसेवियों का भी तत्काल सहयोग मिल पाता है।

महिला शक्ति अध्यक्ष श्रीमती साधना सिन्हा ने पूरी टीम की तरफ से सभी समाजसेवियों एवं सेक्टर beta2 पुलिस थाना महिला सेल एवं थाना इंचार्ज के साथ साथ नोएडा पुलिस, विशेष तौर पर महिला एवं बाल कल्याण विभाग की सर्वोच्च अधिकारी वृंदा शुक्ला का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!