लखनऊ/ रेडक्रॉस दिवस पर उत्कृष्ठ सेवी सम्मान से विभूषित हुईं लखीमपुर की आरती श्रीवास्तव – News4 All

News4 All

Latest Online Breaking News

लखनऊ/ रेडक्रॉस दिवस पर उत्कृष्ठ सेवी सम्मान से विभूषित हुईं लखीमपुर की आरती श्रीवास्तव

😊 Please Share This News 😊

✍️ अनिल कुमार श्रीवास्तव

राज्यपाल व उपमुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

मानवीयता का प्रदीप्त दीपक प्रज्ज्वलित कर रहे जरूरतमंदों के अनुरागी एड0 अनुराग को भी किया गया सम्मानित


लखनऊ / लखीमपुर : कोविड काल के विषम दौर में मानवीयता का प्रदीप्त दीपक प्रज्ज्वलित रख अनुकरणीय सेवी कार्यो को देखते हुए रेडक्रॉस दिवस के मौके पर रेडक्रॉस लखीमपुर कॉर्डिनेटर आरती श्रीवास्तव व रेडक्रॉस आजीवन सदस्य अनुराग सक्सेना को उत्तर प्रदेश राज्यपाल व उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के कर कमलों से सम्मानित किया गया।


मानवीयता की मशाल थामे आरती श्रीवास्तव को उनके प्रशंसनीय कार्यो के लिए राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय सम्मानों से विभूषित किया जाता रहा है। यह सम्मान उनके लिए मानो जन परोपकार की संजीवनी हो। समाज की विषम परिस्थितियों व जरूरतमंदों की सेवा के लिए वो हर बार दोगुने उत्साह के साथ खड़ी दिखती हैं। इस सेवा कार्य मे उनको संबल प्रदान करने वाले जरूरतमंदों के अनुरागी रेडक्रॉस सोसायटी के आजीवन सदस्य एड. अनुराग सक्सेना तो यथा नाम तथा गुण की पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए निस्वार्थ सेवा में ततपर रहते हैं।
हालांकि अदृश्य राक्षस कोरोना 30 जनवरी को भारत पहुंच चुका था। लेकिन प्रधानमंत्री के उद्बोधन के बाद भारत मार्च में इस भयानक संक्रमण के प्रति गम्भीर हुआ। उधर अंतरराष्ट्रीय फलक पर सक्रिय रेडक्रॉस सोसायटी ने इस महामारी से निपटने की मानो तैयारी कर ली हो। रेडक्रॉस लखीमपुर ने कोविड के दौर में जिला कॉर्डिनेटर आरती श्रीवास्तव की अगुवाई में इस अदृश्य राक्षस से निपटने का हर संभव व सार्थक प्रयास किया। हांथ धोने, साफ करने, मुह मास्क , दैहिक दूरी में जागरूकता से लेकर सामग्री वितरण तक किया। इसके अलावा उस दौर में जरूरतमंदों की हर जरूरी जरूरत को पूरा करने का सार्थक प्रयास किया। रेडक्रॉस लखीमपुर व अदृश्य राक्षस कोरोना की इस लड़ाई में सारथी बने एड अनुराग सक्सेना ने अपने सामाजिक दायित्वों का बखूबी निर्वाह किया।
उल्लेखनीय है कि इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ब्रजेश पाठक द्वारा डॉ हिमा बिंदु नायक महासचिव रेड क्रॉस उत्तर प्रदेश व अखिलेंद्र शाही वाइस चैयरमेन रेड क्रॉस उत्तर प्रदेश की उपस्थिति में आरती श्रीवास्तव जिला कोऑर्डिनेटर रेड क्रॉस खीरी को कोविड एवं अन्य आपदाओं के समय अभूतपूर्व सेवाओं हेतु सम्मानित किया गया, डॉ अंजली नाथ संरक्षक सदस्य रेड क्रॉस खीरी को पैटर्न सदस्य का सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं अधिवक्ता अनुराग सक्सेना आजीवन सदस्य रेड क्रॉस को रक्तदान/कोविड में दी गयी सेवाओं हेतु रेड क्रॉस अवार्ड से सम्मानित किया ।

इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विभिन्न जनपदों के रेड क्रॉस स्वयंसेवियों के साथ 8 जिलाधिकारियों, मिर्जापुर के मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा को भी सम्मानित किया ।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रेड क्रॉस जिला शाखाओं से योग के लिए जनमानस को प्रेरित करने व रेड क्रॉस सदस्यता अभियान चलाने हेतु भी आग्रह किया ।

रेडक्रॉस महासचिव हिमा बिंदु नायक ने आरती श्रीवास्तव के नेतृत्व में जनपद खीरी में हो रहे कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि एक साल की छोटी बेटी के साथ बाढ़ एवं कोविड जैसी आपदाओं में कार्य करना प्रशंसनीय है।

अखिलेंद्र शाही वाइस चैयरमेन रेड क्रॉस उत्तर प्रदेश ने भी इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी खीरी के कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा हमारे रेड क्रॉस स्वयंसेवी विषम परिस्थितियों में भी मानवता के हितों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयत्न करते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!