ग्रेटर नोएडा/ विशाल भंडारे के साथ धूमधाम से मनाया गया भगवान चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव – News4 All

News4 All

Latest Online Breaking News

ग्रेटर नोएडा/ विशाल भंडारे के साथ धूमधाम से मनाया गया भगवान चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव

😊 Please Share This News 😊

✍️ अनिल कुमार श्रीवास्तव

 

ग्रेटर नोएडा : कायस्थ एकता की मिसाल पेश करते हुए निराला स्टेट में चित्रांशों ने विशाल भंडारे के साथ भगवान चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया। आयोजन की सफलता से गदगद चित्रांश परिवार कोर टीम के सदस्यों ने अतिशीघ्र अगला कार्यक्रम क्रियान्वित कर कायस्थों में एकता, सम्प्रभुता की अलख जगाने का संकल्प लिया।

कल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के सुअवसर पर निराला स्टेट के चित्रांशों ने भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव का आयोजन कर विशाल भंडारा सम्पन्न किया। चित्रांशों की इस अनुपम प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए उपस्थित जनसमूह ने भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि समय समय पर अलग अलग धर्म, सम्प्रदायो द्वारा आयोजन होते रहे हैं लेकर भगवान चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव पर चित्रांशों द्वारा किया गया यह पहला आयोजन अद्वितीय है। इससे न केवल कायस्थ समाज को प्रेरणा मिलेगी बल्कि समाज के उत्थान का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

मालूम हो कि अभी विगत 27 मार्च को निराला स्टेट के चित्रांशों द्वारा प्रथम विशाल होली मिलन समारोह सम्पन्न किया गया था। जिसमे इस कार्यक्रम का संकल्प लिया गया था।
कार्यक्रम को सफल बनाने में चित्रगुप्त परिवार की कोर टीम में आशीष सक्सेना, संजय श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, गौरव निगम, अतुल श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव के अलावा ऐस सिटी से विवेक श्रीवास्तव, रक्षा अडेला से सुनील सक्सेना, निराला स्टेट से प्रभास श्रीवास्तव, पंकज सिन्हा आदि लोग सक्रिय रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!