News4All

Latest Online Breaking News

चंडीगढ़/ स्वर सप्तक सोसायटी बसंत पंचमी पर वर्चुअल तौर पर आयोजित करेगी रंगारंग कार्यक्रम

✍️ सोहन रावत, चंडीगढ़

 

चंडीगढ़ : स्वर सप्तक सोसायटी, चंडीगढ़ व कोलकता 5 फरवरी को बंसल पंचमी के उपलक्ष सोसायटी की अध्यक्ष व शास्त्रीय संगीत गायिका व संगीत शिक्षिका विदुषी डॉ संगीता चौधरी की अध्यक्षता में वर्चुअल तौर पर ‘वीणा वादिनी वर दे’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए स्वर सप्तक सोसायटी की अध्यक्ष व शास्त्रीय संगीत गायिका व संगीत शिक्षिका विदुषी डॉ संगीता चौधरी ने बताया कि यह कार्यक्रम कोविड-19 के तहत वर्चुअल तौर पर सायं 5:30 बजे आयोजित किया जायेगा। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रख्यात शास्त्रीय संगीत गायिका विदुषी विनीता गुप्ता होंगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ले चुके उनके विद्यार्थीगण, जो अब देश विदेशों में रहते हैं, भाग लेेंगे।

उन्होंने बताया कि बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है जो कि संगीत जगत में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसलिए कार्यक्रम से पूर्व सरस्वती वंदना की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वर सप्तक सोसाइटी की स्थापना 1987 में उनके पिता स्वर्गीय श्री निर्मलेंदु चौधरी द्वारा की गई थी। श्री निर्मलेंदु चौधरी मुखर शास्त्रीय संगीत में उस्ताद थे। स्वर सप्तक सोसाइटी के अध्यक्ष भी थे। उन्होंने बताया कि सोसायटी प्रति वर्ष इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आगाज़ करती आई और भविष्य में भी करती रहेगी।