चंडीगढ़/ लोगों पर टैक्स का बोझ डाले बिना व्लर्ड क्लास की सुविधाएं देगी आप : सुशील गुप्ता – News4 All

News4 All

Latest Online Breaking News

चंडीगढ़/ लोगों पर टैक्स का बोझ डाले बिना व्लर्ड क्लास की सुविधाएं देगी आप : सुशील गुप्ता

😊 Please Share This News 😊

आप सभी ग्रामीण क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण कर निगम के बजट को जन-कल्याण पर करेगी खर्च : प्रेम गर्ग

भ्रष्टाचार मुक्त, भाई-भतीजावाद रहित और धर्म निरपेक्ष सुशासन देगी आप : एनडी गुप्ता

भाजपा शासित निगम को पार्षदों ने बनाया दिवालिया, आप दिल्ली की तरह बढ़ाएगी चंडीगढ़ का बजट

 

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) चंडीगढ़ ने नगर निगम चुनाव में व्यापक जीत दर्ज करने पर चंडीगढ़ में सुशासन (गुड गवर्नेंस) के माध्यम से जन-कल्याण के कार्यों को तीव्र गति प्रदान करने की बात कही। शहर के सेक्टरों समेत विशेषकर उन सभी ग्रामीण क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण का दावा किया, जिन्हें भाजपा-कांग्रेस के शासन में अनदेखा रखा गया। आप ने चंडीगढ़ में नगर निगम के शासन को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने, भाई-भतीजावाद खत्म करने और धर्मनिरपेक्षता समेत विकास का सुशासन देने की बात कही।

आप की ओर से यह भरोसा प्रदेशाध्यक्ष प्रेम गर्ग समेत वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली से राज्यसभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता ने शनिवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया। प्रदेशाध्यक्ष प्रेम गर्ग ने बताया कि शहर की सबसे बड़ी व गंभीर समस्या डंपिंग ग्राउंड, गारबेज कलेक्शन और लाल डोरा की हैं, इन सभी समस्याओं का निगम चुनाव में जीत मिलने पर आप प्रभावी तरीके से अल्पकाल में निदान करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित नगर निगम को उसके पार्षदों ने दिवालिया बना दिया है। शहर के 13 गांव दयनीय हालत में हैं, क्योंकि निगम के बजट का जन-कल्याण की दिशा में सदुपयोग नहीं किया गया।

राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने बताया कि जिस प्रकार आप ने दिल्ली में भ्रष्टाचार मुक्त शासन, बिजली-पानी, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं पर हर किसी को बड़ी राहत प्रदान कर सुविधाएं दी हैं, उसी तरह चंडीगढ़ में भी हर क्षेत्र के लिए मजबूत व्यवस्था की जाएगी। लोगों पर टैक्स का बोझ डालने के बजाय स्कूल-अस्पताल वर्ल्ड क्लास स्तर के बनाए जाएंगे। सुशील गुप्ता ने कहा कि लंबे समय से चंडीगढ़ में पार्किंग के लिए झगड़े होते रहे हैं लेकिन आप की जीत होने पर रिहायशी क्षेत्रों में पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाएगी।

राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता ने कहा कि आप दिल्ली में भ्रष्टाचार मुक्त, भाई-भतीजावाद रहित और धर्मनिरपेक्ष राजनीति के चंगुल से लोगों को आजाद करवाकर सुशासन व काम की राजनीति पर लाई है। दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में ऐसा नया मॉडल लाया गया है, जिससे छात्र शिक्षा के साथ-साथ और बाद में नौकरी पाने नहीं बल्कि नौकरी देने योग्य बनेंगे। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के निगम चुनाव में आप की व्यापक जीत होने पर शहर के हर क्षेत्र के लिए व्यापक एवं सुचारू व्यवस्था की जाएगी। एनडी गुप्ता ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम कंगाली के शिखर पर है, जबकि दिल्ली सरकार का बजट सुशासन की राजनीति से प्रति वर्ष अतिरिक्त बचत में जा रहा है। उन्होंने लोगों से चंडीगढ़ में सुविधाजनक और व्यापक व्यवस्थाओं के लिए आम आदमी पार्टी को अपनी वोट देकर जीत दिलाने की अपील की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!