चंडीगढ़/ आर्य समाज के 63वें वार्षिकोत्सव का आयोजन 29 से – News4 All

News4 All

Latest Online Breaking News

चंडीगढ़/ आर्य समाज के 63वें वार्षिकोत्सव का आयोजन 29 से

😊 Please Share This News 😊

✍️ मनोज शर्मा, चंडीगढ़

चंडीगढ़ : सेक्टर 7बी स्थित आर्य समाज  का 63वां वार्षिक उत्सव  29 अक्तूबर को शुरू हो रहा है। मुख्य उत्सव 31 अक्टूबर को संपन्न होगा। उत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन आयोजित होने वाला यज्ञ, विद्वानों द्वारा वैदिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, चारित्रिक, सामाजिक व राष्ट्रीय भावनाओं से ओतप्रोत एवं देश के ज्वलंत समस्याओं पर आधारित व्याख्यान मधुर भजन एवं ऋषि लंगर आदि कार्यक्रम के मुख्य भाग होंगे।

आर्य समाज के प्रधान रविंदर तलवाड़ ने बताया कि 29 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रातः 7.30 से 9 बजे तक यज्ञ ब्रह्मा को स्वामी संपूर्णानंद जी द्वारा संपन्न करवाया जाएगा। यज्ञ के सहयोगी आर्य समाज सेक्टर 7-बी चंडीगढ़ के मनोज कुमार शास्त्री होंगे जबकि भजन बरेली से पधारे भानु प्रकाश शास्त्री द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे। सायं कालीन कार्यक्रम में 5.15 बजे से 6.15 बजे तक भानु प्रकाश शास्त्री द्वारा भजन पेश किए जाएंगे जबकि 6.15 से 7 बजे  तक स्वामी संपूर्णानंद सरस्वती जी का व्याख्यान होगा।

आर्य समाज के मंत्री प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि मुख्य उत्सव 31 अक्तूबर को होगा जो प्रातः 7.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम के पश्चात ऋषि लंगर का भी आयोजन किया जाएगा। आर्य समाज के प्रेस सचिव डॉ. विनोद शर्मा ने लोगों से आग्रह किया है कि वे इस धार्मिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने जीवन को सफल बनाएं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!