मधुबनी/ मधुबनी की रहने वाली कृतिका झा “किसमे कितना है दम” डांस शो मे दिखाएगी अपना जौहर – News4 All

News4 All

Latest Online Breaking News

मधुबनी/ मधुबनी की रहने वाली कृतिका झा “किसमे कितना है दम” डांस शो मे दिखाएगी अपना जौहर

😊 Please Share This News 😊

✍️ दीपक कुमार, अररिया

मधुबनी/अररिया/बद्दी : डीडी पंजाबी बच्चों का एक डांस रियल्टी शो लेकर आ रहा है जिसका प्रसारण 12 सितंबर से प्रत्येक रविवार को 3:00 बजे होगा। जिसमे कई राज्यों के बच्चे भाग ले रहे। इस डांस रियल्टी शो मे हिमाचल प्रदेश से भी बच्ची का चयन हुआ है।

इस डांस रियलिटी शो में औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन की कृतिका का भी चयन हुआ है कृतिका की उम्र 8 वर्ष है। कृतिका तीसरी कक्षा की छात्र है। कृतिका के पिता औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। उनकी माता रजनी झा घरेलू ग्रहणी है। कृतिका की माता ने बताया कि कृतिका छोटी उम्र से ही डांस करती आ रही है। जिसके परिणाम स्वरूप उसका चयन डीडी पंजाबी के डांस शो “किसमें कितना है दम” में हुआ है। इस रियलिटी शो के लिए कृतिका ने कड़ी मेहनत की है और इस डांस शो को जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

उसके माता पिता ने सभी लोगों से आग्रह करते हुए कहा है कि डीडी पंजाबी पर आने वाले इस प्रोग्राम को देखकर सबलोग कृतिका की हौसला अफजाई अवश्य करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!