सुपौल/ मनीषा झा ने फिट इंडिया के तहत लालगंज हाईस्कूल के बच्चों के साथ निकाली जागरूकता रैली – News4 All

News4 All

Latest Online Breaking News

सुपौल/ मनीषा झा ने फिट इंडिया के तहत लालगंज हाईस्कूल के बच्चों के साथ निकाली जागरूकता रैली

😊 Please Share This News 😊

✍️ राजीव कुमार मिश्रा, राघोपुर (सुपौल)

सरायगढ़ (सुपौल) : भारत सरकार के कार्यक्रम फिट इंडिया के तहत नेहरू युवा केंद्र सुपौल जिले के सरायगढ़ प्रखंड अन्तर्गत लालगंज हाईस्कूल में बुधवार को मुरली के मनीषा झा की अगुवाई में स्कुली छात्र-छात्राओं के द्वारा फिट इंडिया जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान के तहत लालगंज हाईस्कूल की छात्र-छात्रा, शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ एनवाईवी के प्रखर कार्यकर्ता मनीषा झा ने फ्रीडम रन फिट इंडिया जागरूकता मार्च अभियान को चलाया । इस दौरान छात्रों ने फिट इंडिया के नारे दिए। विद्यालय के एचएम ने बताया कि विद्यालय के छात्र-छात्रा इस तरह के सामाजिक तथा जागरूकता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है इस क्षेत्र के जनमानस को जागरूक करना हमारा मुख्य कर्तव्य है हमारे बच्चे विभिन्न प्रकार के सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी लेते हैं। वहीं एनवाईवी के कार्यकर्ता मनीषा झा ने बताया स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। हमारे बच्चे जब स्वस्थ रहेंगे तो उनका मानसिक संतुलन भी स्वस्थ रहेगा और वह विभिन्न क्षेत्र में अपना नाम करेंगे इस क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे हम नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से जन जन तक फिट इंडिया के संदेश को देने आए हैं ताकि भारत के प्रत्येक लोग योग और व्यायाम के फायदे को समझ सके इससे जुड़े और निरोग रहे।
इस कार्यक्रम में एमआईबी मनीषा झा के अलावे कई शिक्षक एवं काफी संख्या में स्कूली बच्चों ने बढ चढ कर भाग लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!