नई दिल्ली/ भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 50.68 करोड़ से अधिक – News4All

News4All

Latest Online Breaking News

नई दिल्ली/ भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 50.68 करोड़ से अधिक

😊 Please Share This News 😊

: न्यूज़ डेस्क :

पिछले 24 घंटों में लगभग 56 लाख टीके लगाये गए

रिकवरी दर बढ़कर 97.39 प्रतिशत तक पहुंची

पिछले 24 घंटों में 39,070 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए

वर्तमान में भारत के सक्रिय मामले ( 4,06,822) कुल मामलों के 1.27 प्रतिशत हैं

लगातार 13 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर (2.27 प्रतिशत) 3 प्रतिशत से कम

नई दिल्ली : भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 50.68 करोड़ से अधिक हो गया है। आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 58,51,292 सत्रों के जरिये कुल मिलाकर, 50,68,10,492 टीके लगाये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 55, 91,657 टीके लगाये गए। इनमें शामिल हैं:

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक – 1,03,32,085
दूसरी खुराक – 79,74,385

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक – 1,82,15,157
दूसरी खुराक – 1,17,33,363

18-44 आयु समूह
पहली खुराक – 17,58,22,657
दूसरी खुराक – 1,18,44,743

45 से 59 वर्ष के बीच का आयु समूह

पहली खुराक – 11,16,30,145
दूसरी खुराक – 4,24,75,061

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक – 7,83,78,107
दूसरी खुराक – 3,84,04,789

कुल – 50,68,10,492

सभी लोगों को कोविड-19 टीकाकरण उपलब्ध कराने का नया चरण 21 जून, 2021 से आरंभ हुआ। केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

महामारी के आरंभ होने से लेकर अब तक जितने लोग संक्रमित हुए हैं, उनमें से 3,10,99,771 व्यक्ति पहले ही कोविड-19 से रिकवर हो चुके हैं तथा 43,910 रोगी पिछले 24 घंटों में स्वस्थ हुए हैं। यह 97.39 प्रतिशत की कुल रिकवरी दर को प्रदर्शित करता है।

भारत में पिछले 24 घंटों में 39,070 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

पिछले 42 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है।

भारत के सक्रिय मामले आज 4,06,822 हैं तथा सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.27 प्रतिशत हैं।

देश भर में टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढ़ोतरी के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में 17,22,221 टेस्ट किए गए। कुल मिला कर, भारत ने अबतक 48 करोड़ से अधिक (48,00,39,185) जांच की जा चुकी है।

जहां एक तरफ, टेस्टिंग क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.38 प्रतिशत है और दैनिक पॉजिटिविटी दर आज 2.27 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 13 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है और अब लगातार 62 दिनों से 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!