चंडीगढ़/ धारा 144 का दुरुपयोग कर दबाई जा रही विपक्ष की आवाज़ : प्रेम गर्ग – News4 All

News4 All

Latest Online Breaking News

चंडीगढ़/ धारा 144 का दुरुपयोग कर दबाई जा रही विपक्ष की आवाज़ : प्रेम गर्ग

😊 Please Share This News 😊

: न्यूज़ डेस्क :

 

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी ने मोटर मार्केट, सेक्टर 48, चंडीगढ़ में हिंसा की घटना के बहाने पूरे चंडीगढ़ में धारा 144 लागू करने के औचित्य पर सवाल उठाया है।

पार्टी के संयोजक प्रेम गर्ग का कहना है कि हम दुर्भाग्यपूर्ण घटना की निंदा करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप भाजपा नेताओं के साथ हिंसा हुई। आप की मांग है कि असली दोषियों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाए।

पर पूरे चंडीगढ़ में धारा 144 लागू करने की आवश्यकता नहीं है। राजनीतिक दलों और अन्य संगठनों को, विशेष रूप से दिसंबर में आगामी एमसी चुनावों के मद्देनजर, विरोध, शांतिपूर्ण बैठकें और रैलियां करने का अधिकार है। हजारों लोगों के बड़े जमावड़े के लिए सेक्टर 25 का रैली ग्राउंड बनाया गया है। छोटी सभायें या विरोध प्रदर्शन रैली ग्राउंड में करने को वाध्य करना सर्वथा अन्याय है। राजनीतिक दल और अन्य सामाजिक संगठन जनता का ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रदर्शन करते हैं और दुनिया भर के हर शहर में इस तरह के प्रदर्शन सार्वजनिक सथानो पर जैसा कि दिल्ली में जंतर मंतर या न्यूयॉर्क में टाइम स्क्वायर जैसे केंद्रीय स्थानो पर होते हैं। कानून और व्यवस्था के मुद्दे की आड़ में जनता को शांतिपूर्ण विरोध करने के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता, जो प्रशासन और पुलिस की जिम्मेदारी है। दुनिया भर के हर शहर में केंद्रीय स्थानों पर विरोध और रैलियां आयोजित की जाती हैं। शहर के बाहरी इलाके में विरोध या रैली निकालने का कोई मतलब नहीं है।

गर्ग आगे कहते हैं कि प्रशासन और एमसी की विफलताओं को लगभग सभी मोर्चों पर उजागर करने वाले विपक्षी दलों और विभिन्न संगठनों की आवाज को दबाने के लिए प्रशासन द्वारा इस तरह का प्रतिबंध लगाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

चंडीगढ़ प्रशासन को छोटे विरोध पर्दशनो के लिये मटका चौक, सेक्टर 17 प्लाजा, प्रदर्शनी मैदान सेक्टर 34 आदि जगह निर्धारित करनी चाहिए। शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना लोकतंत्र और एक स्वतंत्र समाज का एक अंग है ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!