चंडीगढ़/ आप में शामिल हुई कांग्रेस जिला नं0- 2 की महिला अध्यक्ष किरण बाला – News4All

News4All

Latest Online Breaking News

चंडीगढ़/ आप में शामिल हुई कांग्रेस जिला नं0- 2 की महिला अध्यक्ष किरण बाला

😊 Please Share This News 😊

: न्यूज़ डेस्क :

 

नरेंद्र बोहित, विजय कुमार, अमित कुमार आदि भी हुए शामिल

कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश संयोजक प्रेम गर्ग एवं संगठन मंत्री विक्रम सिंह पुंडीर भी रहे उपस्थित

 

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी नेता प्रिंसिपल रमेश कुमार टांक एवं सतीश कुमार चौहान द्वारा डडुमाजरा में चंडीगढ़ कांग्रेस की जिला नं0-2 की महिला अध्यक्ष किरण बाला, युवा साथी नरेंद्र बोहित, विजय कुमार अमित कुमार एवं अन्य साथियों को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया गया ।

आप में शामिल होने के अवसर पर किरण बाला ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश को बेचने का कार्य कर रही है, और ठेकेदारी प्रथा को बढ़ाव देकर ग़रीब लोगों को ठेकेदारों की गुलाम बनाने का कार्य कर रही है। जनता मंहगाई की मार से जूझ रही लेकिन भाजपा सरकार अपने अंहकार में जी रही है। भारत की मुख्य विपक्षी पार्टी होने के नाते कांग्रेस की जिम्मेदारी होती है कि वह भाजपा सरकार के भ्रष्टाचारी नीतियों को जनता के समक्ष लाएं। साथ ही जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां आम आदमी को मंहगाई की मार से राहत दिलाकर भाजपा सरकार पर दबाव बनाए। लेकिन कांग्रेस पार्टी दोनों जगहों पर विफल रही है।

वह दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार दिल्ली की जनता को 200 युनिट मुफ्त बिजली, 20 हजा़र लीटर मुफ्त पानी, विश्व स्तरीय मुफ्त शिक्षा, बीमार होने पर दिल्लीवासियों को मुफ्त इलाज एवं अनेकों जनकल्याण सुविधाएं मुहैया करवा रही हैं। साथ ही नई पार्टी के होने के बावजूद देश की मुख्य विपक्षी पार्टी का कार्य कर रही है। इसलिए आज हमने चंडीगढ़ की जनता को दिल्ली के तर्ज पर सुविधाएं दिलवाने के लिए आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। साथ ही नरेंद्र बोहित विजय कुमार एवं अमित कुमार ने पार्टी में शामिल होने पर भरोसा दिया कि वह आम आदमी पार्टी को आने वाले नगर निगम चुनाव में जिताने के लिए तन मन और धन से सहयोग करेंगे ताकि हम और चंडीगढ़ वासियों को दिल्ली की तर्ज पर सुविधाएं मुहैया करवा सके।

इस मौके पर प्रदेश संयोजक श्री प्रेम गर्ग ने लोगों को भरोसा दिलाया कि जिस प्रकार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री माननीय श्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता को सुविधाएं उपलब्ध करवा रहे हैं आम आदमी पार्टी ये वादा करती हम नगर निगम में आने के बाद चंडीगढ़ में भी वही सुविधा उपलब्ध करवाएंगे।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष पी.पी.घई प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो० गुरदेव सिहं, पंजाब से युवा नेत्री सोनाली पंडित, कार्यकारिणी सदस्य धीरेन्द्र विक्रम, उमेश जैन एवं अन्य साथी मौजूद रहे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!