सुपौल/ प्रशासन की तत्परता से रोकी गई नाबालिग लड़की की शादी : दूल्हा अपने भाई और लड़की के पिता के साथ गिरफ्तार – News4 All

News4 All

Latest Online Breaking News

सुपौल/ प्रशासन की तत्परता से रोकी गई नाबालिग लड़की की शादी : दूल्हा अपने भाई और लड़की के पिता के साथ गिरफ्तार

😊 Please Share This News 😊

✍️  अमरेश कुमार, सुपौल

 

पिपरा (सुपौल) : बाल विवाह को लेकर सरकारी निर्देश के बाबजूद ग्रामीण इलाकों में नाबालिग लड़कियों के शादी की बातें आये दिन सामने आती रहती है। इसी कड़ी में मंगलवार देर रात प्रशासन की सतर्कता से एक नाबालिग लड़की की शादी को रूकवाया गया।

दरअसल पिपरा थाना क्षेत्र के पथरा दक्षिण वार्ड नंबर 7 में देर रात गुपचुप तरीके से एक नाबालिग लड़की की हो रही शादी की तैयारी की सूचना किसी ने पिपरा बीडीओ को फोन पर दी । बाद में इसकी सूचना सदर एसडीएम को भी दी गई। सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा फौरन स्थल पर पहुंच कर शादी को रुकवाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही एसडीएम मनीष कुमार, पिपरा बीडीओ लवली कुमारी पिपरा थाने की पुलिस दल बल के साथ स्थल पर पहुंच गए। जहां शादी की तैयारियां चल रही थी। इस दौरान एसडीएम मनीष कुमार ने शादी के लिए आये दूल्हे का आधार कार्ड चेक किया गया। वहीं जब दुल्हन का आधार कार्ड जांच किया गया तो दुल्हन की उम्र महज 15 वर्ष निकली। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की की शादी को रोकवा दिया गया। बताया गया है कि स्थानीय निवासी एक व्यक्ति के पुत्री का बाल विवाह हो रहा था। आधार कार्ड में लड़की का उम्र 15 वर्ष ही पाया गया। जबकि लड़का द्वारा खुद का उम्र 22 साल बताया गया। बताया गया कि लड़का दिल्ली का रहने वाला है। आसपास में किसी भी लोगों को इस शादी की कोई जानकारी नहीं थी। फोन के माध्यम से पिपरा प्रखंड विकास पदाधिकारी को किसी ने सूचित किया। उसके पश्चात अनुमंडल पदाधिकारी सुपौल मनीष कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी पिपरा लवली कुमारी और थाना पिपरा से पुलिस बल दल के साथ स्थल पर पहुंच कर शादी को रुकवाया गया। बीडीओ लवली कुमारी ने बताया कि दूल्हा दूल्हा का तथाकथित भाई और लड़की के पिता को गिरफ्तार कर बाल संरक्षण एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!