चंडीगढ़/ पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने सेक्टर 29 में फुटपाथ निर्माण कार्य का किया शुभारम्भ – News4All

News4All

Latest Online Breaking News

चंडीगढ़/ पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने सेक्टर 29 में फुटपाथ निर्माण कार्य का किया शुभारम्भ

😊 Please Share This News 😊

✍️ मनोज शर्मा, चंडीगढ़

 

चंडीगढ़ : वार्ड  20 से पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने सोमवार को सेक्टर 29 में फुटपाथ निर्माण कार्य का शुभारम्भ नारियल अर्पित कर किया।  इस अवसर पर विभाग के एस डी ई अर्जुन पूरी के अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी  के मंडल अध्यक्ष सतबीर सिंह ठाकुर, मुकेश चनालिया, अंकुश गुप्ता, विकास गुगनानी, सुशील कुमार पांडेय,  दीपक शर्मा, राकेश विज, नौशाद अली, मनदीप घुम्मन, गौरव ठाकुर, परमजीत सिंह, सफी खान आदि उपस्थित रहे।

पार्षद देवशाली ने कहा कि कुछ दिन पूर्व स्थानीय निवासियों ने उनसे संपर्क किया था और फुटपाथ का कार्य करवाने का अनुरोध किया था।  यह क्षेत्र घनी जनसँख्या वाला है अतः  इस सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र एस्टीमेट बनाकर टेंडर प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए कहा गया।   परिणामस्वरूप आज फुटपाथ निर्माण का कार्य प्रारम्भ हुआ है।   उन्होंने महापौर रविकांत शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में निगम अधिकारी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवा रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!