दरभंगा/ प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह की अध्यक्षता में भाजयुमो की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न – News4 All

News4 All

Latest Online Breaking News

दरभंगा/ प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह की अध्यक्षता में भाजयुमो की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न

😊 Please Share This News 😊

✍️ हरिमोहन चौधरी, दरभंगा (बिहार)

 

दरभंगा : भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार प्रदेश के द्वारा वीसी के माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया | जिसकी अध्यक्षता भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने की । बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व बिहार सरकार में उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन का भी मार्गदर्शन मिला|उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना एवं मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना के तहत बिहार के सभी जिले में दो दो सौ युवाओं को उद्यमी बनाएंगे | जिससे बिहार में रोजगार की अवसर बढ़ेगी उन्हों बताया कि मिथिला क्षेत्र में दर्जनों उद्योग लगाए जाने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं । इसमें दरभंगा में अशोक पेपर मिल की जगह पर 524 करोड़ की लागत से नए उद्योग लगाने के लिए कार्य किया जा रहा हैं | वही दरभंगा में खादी मॉल लगाने के लिए भी युद्ध स्तर पर कार्य आरंभ किया गया है| उन्होंने बताया कि दरभंगा मधुबनी समस्तीपुर मुजफ्फरपुर में दर्जन भर से ऊपर उद्योग लगाए जाएंगे|

भाजयुमो दरभंगा के कार्यसमिति सदस्य पुरुषोत्तम झा ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार एवं उद्योग मंत्री माननीय शहनवाज हुसैन का तारडीह एवं दरभंगा के युवाओं से के तरफ से कोटि-कोटि आभार व्यक्त करता हूं| केंद्र में मोदी सरकार एवं बिहार में एनडीए सरकार युवाओं के लिए एवं किसानों के लिए एवं भारत के सवा सौ करोड़ लोगों के लिए समर्पित सरकार है|

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!