दरभंगा/ उपभोक्ता शिकायत निवारण कोषांग हुआ गठन

😊 Please Share This News 😊
|
: न्यूज़ डेस्क :
दूरभाष संख्या06272-245374 पर दी जा सकती है सूचना
दरभंगा : उल्लेखनीय है कि वर्तमान परिवेश में पूरे राज्य में कोरोना (कोविड-19) की दूसरी लहर से आम जन जीवन प्रभावित है। दरभंगा जिला अंतर्गत ऐसी अनेक शिकायतें प्राप्त हो रही है कि कई व्यवसायिक प्रतिष्ठान इस आपदा की स्थिति में निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूल रहे हैं। विभिन्न अनिवार्य वस्तु की कीमत भी बढ़ाकर लेने की शिकायत मिल रही है।
इसके आलोक में जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, बेनीपुर, बिरौल, सभी अंचलाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को आदेश दिया है कि अपने अपने क्षेत्र में इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषी के विरूद्ध कानूनी एवं विभागीय करते हुए लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाए।
सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी को भी अपने स्तर से अपने क्षेत्र में पर्यवेक्षण एवं समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि यह जनहित से सीधा जुड़ा हुआ विषय है, सभी संबंधित पदाधिकारी सख्त कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अपने भ्रमण के दैनिक प्रतिवेदन अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी को भेजना सुनिश्चित करेंगे।
इसके लिए जिला स्तर पर जिला आपूर्ति कार्यालय में जिला उपभोक्ता शिकायत निवारण कोषांग गठित किया गया है, जिसके दूरभाष संख्या- 06272-245374 पर शिकायत प्राप्त करने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही जिला आपूर्ति पदाधिकारी, दरभंगा को इसका दैनिक अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |